पंजाब आए दिल्ली के CM केजरीवाल, मान संग संगरूर लोकसभा चुनाव के लिए किया प्रचार, क्या-क्या बोले?
संगरूर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों का प्रचार करने आए। यहां उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ रोड शो किया। इस दौरान दोनों ने आम आदमी पार्टी की सरकारों की तारीफ की और विपक्षियों पर करारे हमले किए।

संगरूर लोकसभा उप चुनाव में उतरे दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि, यहां जो पिछली सरकार में हुआ है, हमारी सरकार में वो पैसे भी बाहर निकाले जाएंगे। जिन-जिन ने घपले किए, उन्हें सजा दी जाएगी। पार्टी उम्मीदवार गुरमेल सिंह के पक्ष में शो में साथ सीएम भगवंत मान और पंजाब के विभिन्न कोनों से विधायक समर्थकों समेत पहुंचे। उनका रोड शो पटियाला गेट से शुरू होकर संगरूर मेन बाजार, बस स्टैंड, गांव बडरूखां से धनौला और बरनाला के भगत सिंह बुत्त के पास पूरा हुआ।

केजरीवाल ने कहा कि, हमारी कट्टर ईमानदार सरकार है। हम एक पैसे का भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करते हैं। आप सरकार का ही एक मंत्री गड़बड़ करते हुए पकड़ा गया। मान ने खुद उसे जेल भेज दिया। अपना कोई भ्रष्ट्राचार करेगा..उसे भी नहीं बख्शेंगे और जो पिछली सरकार में हुआ है, वे पैसे भी बाहर निकाले जाएंगे।' केजरीवाल ने दावा किया कि, पंजाब के लोगों को जो गारंटिया दी थीं उन पर सरकार ने काम शुरू कर दिया है। 1 जुलाई से पूरे पंजाब में 300 यूनिट बिजली मुफ्त का ऐलान पूरा होगा।












Click it and Unblock the Notifications