Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अडानी-अंबानी का नाम लेकर केजरीवाल ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कही ये बात

पंजाब सरकार की और से आयोजि 'सरकार उद्योगपति मिलनी' में आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बोलते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा कटाक्ष किया।

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंच से बोलते हुए कहा, आपने देखा होगा अलग-अलग राज्यों में Investment के लिए बड़े बड़े प्रोग्राम किए जाते हैं। बाहर से बड़े-बड़े उद्योगपतियों (अंबानी-अडानी) को निवेश करने के लिए बुलाते हैं।

Arvind Kejriwal

फिर मीडिया में खबर छपती है, बड़े-बड़े विज्ञापन छपते है कि 3 लाख-4 लाख के MOU साईन हुए। सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैंने देखा एक भी MOU निवेश में कनवर्ट नहीं होता।

इस दौरान उन्होंने पंजाब सीएम भगवंत मान की तारीफ करते हुए कहा, इन्होंने इस तरह की कोई नौटंकी नहीं की। देश के अलग-अलग राज्यों में गए और उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग की। वो जो मीटिंगें हुईं, वो अब निवेश में कनवर्ट हो रही हैं।

अगर सिर्फ 1.5 साल के कार्यकाल में 50,000 करोड़ रुपए का निवेश शुरू हो गया है, तो ये बेहद बड़ी बात है। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं और भगवंत मान इसपर चर्चा कर रहे थे कि ₹50,000 करोड़ के निवेश से 2,86,000 नौकरियां मिलेंगी।

अब तक पंजाब में मान सरकार 36,000 से ज़्यादा सरकारी नौकरियां तो दे ही चुकी हैं। जब हमारे युवाओं को रोजगार मिलेगा तो नशे की समस्या से तो वैसे ही छुटकारा मिल जाएगा। दूसरी बड़ी बात ये है, कि उद्योगों के लिए अच्छा माहौल होगा, तो बाहर का निवेश तो छोड़िए, पंजाब के अपने उद्योगपति पंजाब में ₹1 लाख करोड़ से ज़्यादा का निवेश करने के लिए सक्षम हैं और ये होगा भी।

इस दौरान उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि आज हम आपको ये कहने आए हैं कि हमने Industry को लेकर जो गारंटियां दी थी, हम उससे भी ज़्यादा काम कर रहे हैं। पिछले दिनों हमने एक नंबर जारी किया था जिस पर हमें इंडसट्रियों की समस्याऐं मिलीं जिन्हें सुलझाया जा रहा है।

बिजली के कनेक्शन की समस्याओं को निपटाया गया, Infrastructure की समस्याएं थी, focal point के अंदर सड़कों की समस्या थी, और दरबार साहिब के आसपास की सड़कों के खराब होने की शिकायत भी मिली। अभी अभी हमारे राज्य सभा के सांसद ने बताया कि उन सड़कों के लिए ₹50 लाख सैंक्शन कर दिए गए हैं।

इतना ही नहीं, सीएम केजरीवाल ने कहा कि बासमति चावल से जुड़ी समस्या सामने आ रही है। हमारी सरकार राज्य में पॉलिसी बना रहे हैं कि बासमती चावल ज़्यादा उगाओ मगर केंद्र की सरकार बासमती को एक्सपोर्ट करने के लिए मना कर रही है, तो इसे बेचेंगे कहां? तो इस तरह की कई समस्याएं बार बार आती रहेंगी जिनका हल निकालना बेहद ज़रूरी है>

उन्होंने कहा कि जब सरकार का उद्योगपतियों के साथ हर 3-4 महीनों में ऐसा मीटिंग होगा तो ये सभी समस्याएं हल करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में हमारी सरकार बनी तो दूसरे दल कहते थे कि इन्हें सरकार चलानी नहीं आती। मगर हमने वहां शानदार काम कर के दिखा दिया।

यही पंजाब में हुआ भगवंत मान को लेकर कहते थे कि ये तो कलाकार है सरकार कैसे चलाएगा। आज मान साहब ने 1.5 साल में वो कर दिखाया जो पिछली सरकारें सालों साल नहीं कर सकी। उन्होंने बोलते हुए कहा कि आज गुरुओं के आशीर्वाद से हम एक और अच्छा काम शुरू करने जा रहे हैं।

मुझे Steel & Foundry industry से किसी ने बताया कि पहले यहां कभी 882 Industrial Units हुआ करती थीं, मगर अब 126 रह गई हैं! तो हमें इसे बदलना है। अगर ये पहले 882 यूनिटें हुआ करती थीं, तो पांच सालों में हमारी सरकार इसे 2,000 तक पहुंचा कर दिखा देगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+