पंजाब में 30 सितंबर तक बढ़ी कोविड पाबंदियां, छुट्टी पर भेजे जाएंगे वैक्सीन नहीं लेने वाले सरकारी कर्मचारी

नई दिल्ली, 10 सितंबर: उत्तर भारत के ज्यादातर राज्य कोरोना वायरस की दूसरी लहर से उबर गए हैं, लेकिन अभी भी देश में रोजाना का आंकड़ा 30 हजार के पार रहता है। विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में त्योहारों की वजह से केस बढ़ सकते हैं। जिसको देखते हुए अब पंजाब सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, इसके तहत राज्य में कोरोना की पाबंदियों को 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया।

Recommended Video

    Punjab Govt. का फैसला, Corona Vaccine नहीं लेने वाले कर्मचारी छुट्टी पर भेजे जाएंगे | वनइंडिया हिंदी
    amarinder

    मामले में पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि कोरोना के हालात को देखते हुए सीएम अमरिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी। जिसमें कोरोना पाबंदियों को 30 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला लिया गया, ताकि त्योहारों के सीजन में संक्रमण ना फैले। वहीं अब किसी भी कार्यक्रम, राजनीतिक रैली आदि में 300 से ज्यादा लोग हिस्सा नहीं ले सकते हैं। इसके अलावा अगर किसी कार्यक्रम में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग वाले नियम का उल्लंघन हुआ, तो आयोजनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    छुट्टी पर भेजे जाएंगे कर्मचारी
    वहीं दूसरी ओर पंजाब में तेज रफ्तार से टीकाकरण अभियान जारी है, लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने वैक्सीन की पहली डोज तक नहीं लगवाई। जिस पर भी पंजाब सीएम ने सख्ती बरतने का फैसला किया है। सीएमओ के मुताबिक किसी भी कारण से अगर पंजाब में सरकारी कर्मचारी ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, तो उसे 15 सितंबर के बाद जबरन छुट्टी पर भेज दिया जाएगा। इसके बाद वो कर्मचारी तब तक ऑफिस नहीं आ सकता, जब तक उसे वैक्सीन ना लग जाए।

    पंजाब में कितने केस?
    देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3.31 करोड़ हो गई है। जिसमें 4.42 लाख की मौत हुई, जबकि 3.23 करोड़ रिकवर हो चुके हैं। वहीं दूसरी लहर से प्रभावित पंजाब के हालात भी सुधर गए हैं। वहां पर कुल मरीजों की संख्या 6,00,940 है, जिसमें से 16451 की मौत हुई, जबकि 5,84,167 ठीक हुए। ऐसे में एक्टिव केस की संख्या 320 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+