पंजाब में चुनाव से पहले ओमिक्रॉन की एंट्री, एक दिन में 100 कोरोना मरीज मिले, तीसरी लहर का खतरा
चंडीगढ़। कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का संक्रमण पंजाब में भी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। दरअसल यहां नवांशहर में ओमिक्रॉन का मरीज मिला है। वह शख्स यूरोप के देश स्पेन से लौटा था। वह 36 साल का मरीज है। उसमें नए वैरिएंट के लक्षण मिलने के साथ ही पंजाब में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट की एंट्री हो गई है। कल ही राज्य में कोरोना के 100 केस सामने आए हैं। जिससे यहां अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महामारी की तीसरी लहर की आशंका भी बढ़ गई है।

स्पेन से लौटा शख्स संक्रमित निकला
पंजाब सेहत विभाग की ओर से बताया गया कि, स्पेन से लौटा जो शख्स ओमिक्रॉन से संक्रमित निकला है, उसे होम क्वारैंटाइन में रखा गया है। एक अधिकारी ने बताया कि, नवांशहर के मुकंदपुर इलाके का व्यक्ति 4 दिसंबर को स्पेन से लौटा था। संक्रमित पाए जाने पर उसे तय प्रोटोकॉल के मुताबिक, होम क्वारैंटाइन में भेजा गया। 12 दिसंबर को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिसके बाद उसे तुरंत इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन करते हुए सिविल अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। अब उसमें ओमिक्रॉन मिला है।

Recommended Video
5 जिलों में 1% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट
पंजाबियों की चिंता बढ़ाने वाली बात यह है कि, इस राज्य में कोरोनावायरस का पॉजिटिविटी रेट पिछले हफ्ते के 0.2% के मुकाबले बढ़कर इस वक्त 0.3% हो चुका है। यहां के 5 जिले ऐसे हैं, जिनमें पॉजिटिविटी रेट 1% से ज्यादा है। इनमें 5.83% रेट नवांशहर, पठानकोट में 3.6%, पटियाला में 1.67%, बठिंडा में 1.57% और जालंधर में 1.06% है। इसके अलावा यहां लुधियाना में भी मरीज पाए गए हैं, जो कि पंजाब का सबसे बड़ा जिला है।












Click it and Unblock the Notifications