पंजाब में स्कूल खुलते ही कोरोना का प्रकोप, अब तक 33 छात्र निकल चुके संक्रमित

पंजाब में स्कूल खुलते ही कोरोना का प्रकोप, अब तक 33 बच्चे मिले संक्रमित, हरियाणा-हिमाचल में भी सामने आए केस

चंडीगढ़, 13 अगस्त: पंजाब में स्कूलों के खुलते ही कोरोना संक्रमण भी दिखने लगा है। राज्य में बीते 10-12 दिनों में 33 छात्र-छात्राएं कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 2 अगस्त से कक्षाएं शुरू होने के बाद सरकार स्कूलों में कोरोना टेस्ट करा रही है। अब तक 33 छात्र कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू ने शुक्रवार को बताया है कि राज्य सरकार स्कूली छात्रों के तेजी से कोरोना टेस्ट कर रही है। स्कूल खुलने के बाद से अब तक 21 हजार से ज्यादा छात्रों के टेस्ट किए जा चुके हैं, जिसमें 33 छात्रों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।

कोरोना

पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन की अध्यक्षता में कोविड समीक्षा बैठक में स्कूलों में कोविड जांच कराने का निर्णय लिया गया है। जिसके बाद पंजाब के स्कूलों में रोजाना कम से कम 10,000 आरटी-पीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं। बता दें पंजाब में करीब छह लाख कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं लेकिन अब राज्य में स्थिति बहुत हद तक काबू में है। पंजाब में फिलहाल 700 से कम एक्टिव केस हैं।

हाल ही में खुले हैं राज्य में स्कूल

कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद पंजाब सरकार ने 26 जुलाई से 10वीं से 12वीं कक्षा तक स्कूलों को खोलने का फैसला लिया था। इसके बाद दो अगस्त से राज्य के सभी स्कूल खोल दिए गए हैं। राज्य सरकार ने स्कूलों में कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने और छात्रों का रैपिड टेस्ट करने के भी आदेश दिए थे। कक्षाएं शुरू होने के बाद लगातार छात्र संक्रमित मिल रहे हैं। राज्य सरकार की गाइडलाइन में एक स्कूल में अगर चार से ज्यादा छात्र कोरोना संक्रमित मिलने पर स्कूल को बंद कर देने के लिए कहा गया है। ऐसे में अभी दो हफ्ते भी कक्षाएं चले नहीं हुए हैं और कई स्कूलों को छात्रों के संक्रमित मिलने के बाद फिर से बंद कर दिया गया है।

देश में कोरोना की स्थिति

देश में इस समय करीब 40 हजार नए मामले हर रोज सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने बताया है कि बीते 24 घंटे में भारत में एक दिन में 40,120 नए कोरोना केस मिले हैं। जिसके बाद कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,21,17,826 हो गई है। बीते 24 घंटे में 585 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। जिसके बाद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,30,254 हो गई। देश में कोरोना के एक्टिव केस 3,85,227 हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+