पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही एक्टिव मोड में राजा वड़िंग, मान सरकार की हर रोज़ बढ़ रही मुश्किलें
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब सरकार के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। मान सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरते हुए लगातार निशाना साध रहे हैं।
चंडीगढ़, 24 अप्रैल 2022। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब सरकार के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। मान सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरते हुए लगातार निशाना साध रहे हैं। पंजाब कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा पार्टी की मजबूती के लिए थ्री-डी मॉडल (डिसिप्लिन, डेडीकेशन और डायलॉग) पर ज़ोर दे रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि वह टीम के रूप में कार्य करेंगे, ना कि किसी व्यक्ति विशेष का कोई खास एजेंडा चलेगा। इसी कड़ी में पंजाब सरकार की तरफ़ मोडिफाइड मोटरसाइकिल रेहड़ों पर बैन लगाए जाने की निंदा की।

आम लोगों की रोजी-रोटी खत्म हो जाएगी- वड़िंग
राजा वड़िंग ने कहा कि मान सरकार कोई भी सकारात्मक कदम उठाने की बजाए सिर्फ लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए कदम उठा रही है। रेहड़ा चालकों के साथ सहानुभूति प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि मोडिफाइड मोटरसाइकिल रेहड़ों पर बैन लगाने से चालकों की जिंदगी पर बुरा असर पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी चालकों के साथ बुरा नहीं होने देगी। अमरंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि वह हैरान है कि सरकार के इस फैसले से क्या फायदा होगा, जबकि इससे कई आम लोगों की रोजी-रोटी खत्म हो जाएगी, जिनका प्रतिनिधि करने का सरकार दावा करती है क्या मुख्यमंत्री भगवंत मान को यह जानकारी भी है कि राज्य में क्या हो रहा है, क्योंकि कई सारे फैसले बगैर किसी कारण या औचित्य के लिए जा रहे हैं।

'AAP सरकार ने बहुत ही शर्मनाक काम किया है'
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आशंका ज़ाहिर करते हुए कहा कि मोडिफाइड मोटरसाइकिल रेहड़ों पर बैन के बाद इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि अगली बार आप सरकार ट्रैक्टर ट्रालियों के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दे। राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी बरसते हुए उन्होंने कहा कि पहले महीने में ही पार्टी की सरकार ने गर्व करने लायक कोई कार्य करने के विपरीत बहुत ही शर्मनाक काम किया है। आम आदमी पार्टी राजनीतिक बदलाखोरी पर उतर आई है और व्यक्तिगत दुश्मनी निकालने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है।

'आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना'
आम आदमी पार्टी सरकार के प्रदर्शन संबंधी एक सवाल का जवाब देते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि एक माह के थोड़े से वक्त में इसे आंका नहीं जाना चाहिए, लेकिन जिस तरह से यह राजनीतिक बदलाखोरी पर उतर आए हैं और दिल्ली से आदेश प्राप्त कर रहे हैं, इससे लोगों का मोह भंग होना शुरू हो गया है। उन्होंने विशेष तौर पर कांग्रेस नेता अलका लांबा और प्रमुख कवि डॉ कुमार विश्वास पर सिर्फ इसलिए केस दर्ज किए जाने का जिक्र किया, क्योंकि वे उनके राजनीतिक विरोधी हैं।

AAP को पंजाबियों के हितों की चिंता नहीं
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने असम में भाजपा सरकार द्वारा पंजाब में आप सरकार की ओर से अलका लांबा और विश्वास को नामजद किए जाने की तर्ज पर, गुजरात से कांग्रेसी विधायक को गिरफ्तार किए जाने की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी, तो वह अलका लांबा के साथ रोपड़ पुलिस थाने भी जाएंगे, जहां उन्हें 26 अप्रैल को सम्मन किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की एसवाईएल के मुद्दे पर हैरानीजनक चुप्पी पर सवाल करते हुए, वड़िंग ने एसवाईएल को लेकर आप की संदिग्ध सोच को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी को अब पंजाबियों और उनके हितों की चिंता नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अब हरियाणा के मतदाताओं को ललचाने के लिए आप पंजाब सरकार पर हरियाणा को पानी देने के लिए दबाव डाल सकती है, जो कांग्रेस पार्टी कभी नहीं होने देगी।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 184 VIP नेताओं की सुरक्षा हटी, सीएम भगवंत मान ने जारी किया आदेश












Click it and Unblock the Notifications