कैप्टन के क़दम से बैकफुट पर पंजाब कांग्रेस, जानिए क्या है पूरा मामला
विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पंजाब में आए दिन नए नए चुनावी मुद्दे देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में अरूसा आलम का मुद्दा पंजाब में सुर्खियों में था अब अचानक से पंजाब कांग्रेस इस मुद्दे पर बैकफ़ुट पर आ गई है।
चंडीगढ़, अक्टूबर 25, 2021। विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पंजाब में आए दिन नए नए चुनावी मुद्दे देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में अरूसा आलम का मुद्दा पंजाब में सुर्खियों में था। अब अचानक से पंजाब कांग्रेस इस मुद्दे पर बैकफ़ुट पर आ गई है। नवजोत सिंह सिद्धू ने भी मामले से किनारा करते हुए कहा पांर्टी को अब मूल मुद्दों पर लौटना चाहिए। वहीं डिप्टी सीएम रंधावा भी इस मामले पल्ला झाड़ते हुए नज़र आए। ग़ौरतलब है कि डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा ने ही कैप्टमन अमरिंदर सिंह की पाकिस्तापनी दोस्त अरूसा आलम का मुद्दा उठाया था। जिसके बाद कैप्टंन अमरिंदर सिंह की टीम और शिरोमणि अकाली दल ने डिप्टी सीएम रंधावा को ही निशाने पर लेना शुरू कर दिया था। मामले को तूल पकड़ता देख सुखजिंदर रंधावा ने अपने ट्वीट डिलीट करते हुए सफाई दी कि मामले की जांच केंद्र सरकार ही करा सकती है।

बैकफ़ुट पर आए सुखजिंदर सिंह रंधावा
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा के बैकफ़ुट पर जाने को लेकर कैप्टन के मीडिया सलाहकार द्वारा अरूसा आलम और सोनिया गांधी की फ़ोटो के शेयर करने से जोड़कर देखा जा रहा है। सियासी गलियारों में यह भी चर्चा है कि कैप्टन के मीडिया सलाहकार द्नारा फ़ोटो शेयर करने के बाद ही डिप्टी सीएम रंधावा बैकफ़ुट पर आए हैं। उन्होंने मामले में आईएसआई कनेक्शन की जांच करवाने की मांग किनारा करते हुए दलील दी है कि दो देशों के मामले मे RAW जांच कर सकती है, इसलिए जांच केंद्र सरकार ही करवा सकती है। उधर सुखबीर सिंह बादल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और अरूसा आलम मामले पर डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया । उन्होंने कहा कहा कि जब कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री थे सुखजिंदर सिंह रंधावा ने यह मामला क्यों नहीं उठाया। शिरोमणि अकाली दल इस मामले को शुरू से उठाती रही है लेकिन कांग्रेस नेताओं ने विरोध करते हुए मामले को दबा दिया।

सुखबीर बादल ने लगाए आरोप
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा पर आरोप लगाते हुए कहा कि रंधावा भी अरूसा आलम के साथ चार साल तक डिनर करते रहे हैं। हालांकि सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सुखबिर बादल के इस आरोप सिरे से ख़ारिज कर दिया है। वहीं अरूसा आलम को लेकर कैप्टन की देशभक्ति पर आम आदमी पार्टी ने भी सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अरूसा आलम को लेकर यह भी साफ़ कर दिया है कि देश की खुफिया एजेंसियों की क्लीयरेंस मिलने के बाद ही अरूसा आलम को भारत में आने की इजाज़त दी गई थी।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दी सलाह
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बेअदबी के मुद्दे को लेकर भी डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सुखजिंदर सिंह रंधावा की सिफारिश के बाद ही उन्होंने जांच के लिए कुंवर विजय प्रताप सिंह और रणबीर सिंह खटड़ा को नियुक्त किया था। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि 2007 में ही अरूसा आलम की जांच हो गई थी और वह उस वक्त मुख्यमंत्री भी नहीं थे। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डीप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा को सलाह देते हुए कहा कि वह अपना वक्त बर्बाद नहीं करें।
ये भी पढ़ें: पंजाब: कैप्टन के बाद अब चढ़ूनी का बड़ा दांव, सियासी दलों के बिगड़ सकते हैं बने बनाए समीकरण












Click it and Unblock the Notifications