पंजाब के सियासी संकट पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने जताया दुख, कहा- इससे केवल पाकिस्तान को खुशी होगी
चंडीगढ़, सितंबर 29। पंजाब कांग्रेस में आए सियासी संकट पर कांग्रेस के ही सांसद मनीष तिवारी ने चिंता व्यक्त की है। आनंदपुर साहिब से लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने कहा है कि पंजाब में जो कुछ भी हो रहा है, उससे मैं बेहद दुखी हूं। मनीष तिवारी ने कहा कि 1980 से लेकर 1995 तक 25 हजार लोगों ने आतंकवाद और उग्रवाद से लड़कर पंजाब में शांति स्थापित की है, लेकिन आज जो कुछ पंजाब कांग्रेस में हो रहा है, वो पाकिस्तान को जरूर खुशी पहुंचाएगा।
Recommended Video

'कृषि कानूनों को लेकर पंजाब में पहले ही उथल-पुथल है'
मनीष तिवारी ने कहा कि पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य में पहले से ही कृषि कानूनों को लेकर एक उथल-पुथल थी, ऐसे में कांग्रेस में आए इस सियासी संकट ने राज्य की शांति को भंग किया है और इस राजनीतिक घटना से सिर्फ पाकिस्तान में बैठे कुछ लोग ही खुश होंगे। मनीष तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में उच्च पदों पर बैठे लोगों के लिए सत्ता से ऊंचे आदर्श हैं, वो उच्च आदर्श पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य की शांति और स्थिरता को सुनिश्चित करते हैं।
पंजाब और कश्मीर पर मंडरा रहा है खतरा- मनीष तिवारी
मनीष तिवारी ने इस दौरान अफगानिस्तान की स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि इस वक्त कश्मीर और पंजाब की सुरक्षा पर एक बहुत बड़ा खतरा मंडरा रहा है और अगर ऐसे में हम सत्ता या पद के लिए लड़ते रहेंगे तो ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बहुत बड़ा खतरा होगा। आपको बता दें मनीष तिवारी का ये निशाना कहीं ना कहीं सिद्धू को लेकर था, क्योंकि सिद्धू के इस्तीफे की वजह ही यही मानी जा रही है कि चन्नी के इस्तीफे के बाद सिद्धू साइडलाइन महसूस कर रहे थे।
कन्हैया और जिग्नेश की कांग्रेस में एंट्री मनीष तिवार को पसंद नहीं!
आपको बता दें कि मनीष तिवारी ने मंगलवार को भी कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी के कांग्रेस में शामिल होने पर सवाल उठाए थे। मनीष तिवारी ने कन्हैया कुमार औ जिग्नेश मेवाणी के कांग्रेस ज्वॉइन करने से पहले ही एक ट्वीट कर उनकी एंट्री पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था, "कुछ वामपंथी नेताओं के कांग्रेस में आने की अटकलें चल रही हैं, ऐसे में 1973 में छपी 'कम्युनिस्ट इन कांग्रेस' पढ़ लेनी चाहिए, चीजें जितना बदलती हैं, उतनी ही समान लगती हैं।"












Click it and Unblock the Notifications