अपने पैतृक गांव सतौज पहुंचे सीएम मान, पंचायत चुनाव को लेकर लोगों से की ये अपील
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अपने पैतृक गांव सतौज पहुंचे। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आज सतौज का उनका पहला दौरा था। इस क्रम में उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव में पैसे और ताकत का इस्तेमाल करने वालों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने का आह्वान किया। अपने गांव सतौज के दौरे के दौरान उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव देश के लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नींव है।
मान ने अपने पैतृक गांव में लोगों से रूबरू होते हुए कहा, पंचायत चुनावों का उद्देश्य लोगों को जमीनी स्तर पर लोकतंत्र का हिस्सा बनाना है और उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि ये चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से हों।

पंजाब में 13 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों के लिए 15 अक्तूबर को मतदान होंगे। सीएम मान ने लोगों से कहा जो भी व्यक्ति पंचायत चुनाव में जीतते हैं उनके बारे में आम सहमति बनानी चाहिए।
उन्होंने ऐलान किया कि जो भी गांव सर्वसम्मति से पंचायत का चुनाव करेगा उसे 5 लाख का अनुदान राशि प्रदान किया जाएगा। साथ ही उस पंचायत में स्टेडियम, सरकारी स्कूल या अस्पताल बनाए जाएंगे।
उन्होंने कहा इससे प्रदेश के चौतरफा विकास में मदद मिलेगी और सांप्रदायिक, भाईचारे की भावनाऔर एकजुटता बनी रहेगी। चुनाव में उम्मीदवार बिना किसी राजनीतिक पार्टी के चुनाव चिन्ह के लड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications