केंद्र पर बरसे सीएम भगवंत मान, बोले- राज्य से जुड़े प्रोजेक्ट में पंजाब के लोगों को किया जा रहा नजर अंदाज

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार राज्य के विकास प्रोजेक्ट से जुड़े समागमों में पंजाब की चुनी हुई सरकार को नजरअंदाज करती है। पंजाब के जनादेश का अपमान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में 7 रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड करने का काम किया गया और इसके उद्घाटन के मौके पर पंजाब के लोगों और पंजाब की सरकार को न्योता नहीं दिया गया।

सीएम मान ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मीडिया के सामने शौहरत पाने के लिए बहुत नीचे गिर रहे है। उन्हें समागमों में राजनीति से बचना चाहिए। यह देश के हित में नहीं है। जिस तरह से पंजाब के लोगों को नजरअंदाज किया जा रहा है वह प्रदेश के 3 करोड़ लोगों का अपमान है। यह पंजाब के लोगों के जनादेश का अपमान है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश का शीर्ष नेतृत्व कामों का सेहरा अपने नाम लेने की कोशिश में ही लगा रहता है।

CM Mann

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग बहुत बुद्धिमान हैं। वो अच्छे से जानते हैं कि जमीनी स्तर पर केंद्र सरकार ने उनके लिए कुछ भी ठोस काम नहीं किया है। अब जब चुनाव करीब आ रहे हैं तो ये लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों के साथ इस तरह का बर्ताव नहीं होना चाहिए। रेलवे से लेकर जो तमाम प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया है उसमे पंजाब के लोगों का भी टैक्स का पैसा है। ऐसे में इसका अकेले श्रेय लेना पंजाब के लोगों का अपमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+