भाजपा पर बरसे सीएम भगवंत मान, बोले- ये देश को बांटना चाहते हैं

दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन की महारैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीखा हमला बोला। भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर हमला बोलत हुए कहा कि इन लोगों को गलतफहमी है कि ये देश इन लोगों का है। लेकिन ये ना भूलें कि यह देश 140 करोड़ लोगों का है।

भगवंत मान ने कहा कि कोई पता नहीं है किस घर में लोगों ने किसको पहुंचाना है। ये गलतफहमी में हैं। हुकूमत वो करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है। यूं कहने को तो मुर्गे के सिर पर भी ताज होता है। भगवंत मान ने कहा कि मैं सोनिया गांधी, सुनीता केजरीवाल जैसे नेताओं को नमन करता हूं, आपने जिंदगी में इतने दुख झेले, इन्होंने क्या-क्या नहीं देखा। लेकिन बावजूद आपके साथ बैठे हैं।

cm mann

आपका प्यार ही सबसे बड़ा ऑक्सीजन है। ये तालियां ऐसे ही नहीं मिलती हैं। किसी को दिहाड़ी देकर मोदी-मोदी कराना बहुत आसान है। जब कोई दिल से बोलता है तो वो बात असर रखती है। ये देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं, ये देश को नफरत की आंधी में लेकर जाना चाहते हैं।

ये लोग सीएए लेकर आए, तब मैं सांसद थे, मैंने कहा कि मुझे बोलने का मौका दीजिए, मैंने कहा 20 सेकेंड दीजिए, मैंने 20 सेकेंड में कहा लंबे सफर को मीलों में मत बांटिए, कौम को कबीलों में मत बांटिए, एक बहता दरिया है मेरा भारत देश, इसको नदियों और झीलों में मत बांटिए।

बता दें कि दिल्ली में पहली बार विपक्षी दलों की महारैली का आयोजन किया गया। इस रैली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सुनीता केजरीवाल, भगवंत मान समेत विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए। अहम बात है कि पंजाब आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है, यहां उसने किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+