CM मान ने हुसैनीवाला बॉर्डर को अत्याधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की
CM Mann News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को हुसैनीवाला बॉर्डर को अत्याधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की। हुसैनीवाला सीमा पर रिट्रीट समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि वह इस कार्यक्रम को देखकर अभिभूत हैं। उन्होंने बीएसएफ अधिकारियों से इस ऐतिहासिक स्थान को नया रूप देने के लिए विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार इस पवित्र स्थान के व्यापक विकास के लिए सदैव तत्पर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्थल ऐतिहासिक महत्व रखता है। इसे आधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक यहां आ सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब में तीन स्थानों वाघा, हुसैनीवाला और सुलेमानकी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी आयोजित की गई। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वाघा बॉर्डर पर जहां भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। वहीं, दो अन्य स्थानों पर पर्यटकों की आमद कम है।

उन्होंने कहा, इस जगह पर पर्यटकों के आकर्षण की अपार संभावनाएं हैं, इसलिए इसे पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यह स्थान शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु और शहीद सुखदेव से जुड़ी है। यहां एक संग्रहालय है, जहां महान शहीद द्वारा सैंड्राउस को मारने के लिए इस्तेमाल की गई पिस्तौल प्रदर्शित की गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस जगह की हवा में देशभक्ति है और इस पवित्र भूमि से अधिक से अधिक पर्यटकों को जोड़ा जा सकता है।
सीमा सुरक्षा बल की सराहना की
सीएम मान ने मुल्क की सुरक्षा में अपनी जान की परवाह किए बगैर अलग-अलग भागों में तैनात भारतीय सशस्त्र बलों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में शहीदों की विरासत को कायम रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications