हरियाणा के CM खट्टर का किसानों ने किया विरोध, कहा- किसानों के सिर फ़ोड़ कर गिना रहे उपलब्धियां

किसान नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों के हित में नहीं सोचती है और आज अपनी उपल्धिंयां गिनवा रही हैं। करनाल में लाठीचार्ज के दौरान किसानों के सिर फूटे कार्रवाई का आश्लासन दिया गया लेकिन उस पर अमल नहीं किया गया।

चंडीगढ़, अगस्त 30, 2021। हरियाणा में खट्टर सरकार के 2500 दिन पूरे होने पर CM मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता की, इस दौरान किसान संगठनों मनोहर सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शन करते हुए नारेबाज़ी। किसान नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों के हित में नहीं सोचती है और आज अपनी उपल्धिंयां गिनवा रही हैं। करनाल में लाठीचार्ज के दौरान किसानों के सिर फूटे कार्रवाई का आश्वासन दिया गया लेकिन उस पर अमल नहीं किया जा रहा है।

Recommended Video

    Lathi Charge on Farmers: हरियाणा के CM Manohar Lal Khattar बोले- सख्ती की जरूरत थी | वनइंडिया हिंदी
    kisan protest

    CM खट्टर का विरोध
    किसान नेता ने वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए कहा कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर आज सेक्टर 27 प्रेस कलब में प्रेस वार्ता करने आए थे। हम लोगों ने किसानों के साथ हो रही बदसलूकी को लेकर सीएम मनोहर लाल खट्टर का विरोध किया और उनके ख़िलाफ़ नारेवाबज़ी भी की। उन्होंने कहा कि हमारी मांगें हैं कि एमएसपी तय किया जाए। तीन कृषि कानूनों को रद्द किया जाए। वहीं उन्होंने कहा कि किसान यूनियन किसी भी राजनीतिक पार्टियों को समर्थन नहीं करता है। सभी किसान भारतीय जनता पार्टी का विरोध कर रही है। हम लोग अपने हक़ के लिए लड़ रहे हैं। कृषि क़ानून रद्द हो जाने के बाद हम लोग आंदोलन ख़त्म कर देंगे किसी भी पार्टी से हम लोगों का लेना देना नहीं है।

    हरियाणा सरकार के 2500 दिन पूरे
    आपको बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकार के 2500 पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए बहुत काम कर रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज को लेकर पूछे गए सवाल में सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कुछ पार्टी विशेष के लोगों का यह एजेंडा चल रहा है, जिसमें थोड़े किसान हैं, जबकि असली किसान खेतों में हैं। किसानों के लाठी चार्ज मामले पर सीएम मनोहर खट्टर लाल ने एसडीएम के शब्दों के चयन को ग़लत बाताय। उन्होंने कहा कि एसडीएम पर कार्रवाई ज़िला प्रशासन का मामला है।

    पंजाब सरकार पर आरोप
    हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि किसान आंदोलन, हिंसा के पीछे पंजाब सरकार के लोगों का हाथ है। किसान नेता राजेवाल पंजाब सीएम को ऐसे ही लड्डू खिलाते हुए नहीं दिख रहे। उन्होंंने करनाल में हुए लाठीचार्ज को लेकर हुए एक सवाल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि चुनाव के समय किसी की लोकप्रियता का पता चलता है। करनाल में जो घटना हुई है, उसकी ऑडियो सबने सुनी होगी। वहां हमारी पार्टी की मीटिंग थी, जिसमें प्रमुख 200 लोग थे। विरोध करने वालों ने एक दिन पहले ही योजना बना ली थी कि हम मीटिंग नहीं होने देंगे। लोकतंत्र की व्यवस्था का पालन सबकी जिम्मेदारी है। प्रशासन को इस व्यवस्था को बहाल करने की जिम्मेदारी होती है।

    कांग्रेस पर साधा निशाना
    सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि विपक्ष ने मंडियां और एमएसपी ख़त्म होने की अफवाह फ़ैलाई है। हक़ीकत में मंडी ख़त्म नहीं हुई है और ना ही एमएसपी ख़त़्त की है। बंद मंडियों को भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम 10 फसलें एमएसपी पर खरीद रहे हैं। दूसरे राज्यों गेहूं और धान भी ख़रीदा जा रहा है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर भ्रामक प्रचार का भी गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि सही को सही और ग़लत को गलत कहना सीखें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+