विधानसभा में विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम भगवंत मान, बोले- इन्हें सच सुनने पड़ेगा
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब विधानसभा में विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने स्पीकर कुलदीप सिंह संधवा को एक चाबी सौंपी और कहा कि इसे सदन के बाहर लगा दीजिए ताकि विपक्ष बाहर ना जा पाए और यहां बैठकर सच को सुन सके। इन लोगों ने राज्यपाल के भाषण को भी पूरा नहीं होने दिया क्योंकि इसमे सच लिखा हुआ था। विपक्ष बहाना बनाकर भागने की कोशिश करेगा लेकिन इन लोगों को भागने नहीं देना है। सीएम मान के बयान पर विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा भड़क गए।
भगवंत मान ने कहा कि मैं एक और ताला देता हूं इसे आप बाजवा के मुंह में लगा दीजिए। भगवंत मान ने बाजवा को चुनौती दी कि वह एक बार लोकसभा चुनाव लड़कर देख लेंगो उन्हें अपनी लोकप्रियता का अंदाजा हो जाएगा। यही नहीं भगवंत मान ने कहा कि अगर बाजवा चुनाव लड़ते हैं तो उनके खिलाफ मैं भी मैदान में उतरूंगा। विपक्ष जिस तरह से सदन में हंगामा कर रहा था उसपर सीएम भगवंत मान ने जमकर हमला बोला।

मुख्यमंत्री भगवंत मान का साथ वित्त मंत्री हरपाल चीमा और पार्टी के अन्य विधायकों ने भी दिया। भगवंत मान ने कहा कि क्या राज्यपाल और राष्ट्रपति का अभिभाषण रोका जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुपचाप बैठ जाओ नहीं तो सोने के बिस्किटों की तस्करी तक बात जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम मेहनती, कामगार और श्रमिक हैं इसलिए इन लोगों को हम मटेरियल लगते हैं। ये लोग तो सवा पांच लाख की शॉल लेकर आते हैं। इन लोगों को तो हम मटेरियल ही लगेंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब हम सरकार में आए तो तकरीबन तीन लाख करोड़ रुपए का कर्ज था। हमारी सरकार को दो साल हो गए हैं लेकिन हमने पंजाब को कोई घाटा नहीं होने दिया। पिछली सरकार ने खजाने को खाली कर दिया था। विपक्ष पर हमला बोलते हुए सीएम मान ने कहा कि इन लोगों का ना सिर्फ खजाना खाली है बल्कि नीयत भी खाली है। सुखपाल खैहरा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप तो अभी भी कांग्रेसी हैं, यहां पंजाब की प्रगति की बात हो रही है और कांग्रेस कुर्सी मांग रही है।












Click it and Unblock the Notifications