पंजाब सीएम बोले- केजरीवाल जेल से चलाएंगे सरकार, हम वहां ऑफिस बनाने के लिए HC से मांगेगे परमीशन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध के बाद से आम आदमी पार्टी ने सड़कों पर उतर कर हल्ला बोल प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शनिवार को आप ने ऐलान किया कि विचार-विमर्श के बाद इस बात पर आम सहमति बनी है कि ईडी की हिरासत में केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भगवंत शाम को कहा कि अगर मुख्यमंत्री केजरीवाल को जेल भेजा जाते हैं तो वे सरकार चलाने के लिए वहां जेल में उनका कार्यालय स्थापित करने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगेगे। मान ने कहा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जगह कोई नहीं ले सकता है।
पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने ये बात तब बोली जब मीडिया ने उनसे सवाल किया कि
केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाता है तो वह अपनी सरकार कैसे चलाएंगे। इस सवाल का जवाब देते हुए भगवंत मान ने कहा ऐसा कहीं नहीं लिखा है कि सरकार जेल से नहीं चलाई जा सकती।
गौरतलब है कि कथित दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आप संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च की शाम प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अरेस्ट किया था। 22 मार्च को ईडी ने कोर्ट के सामने केजरीवाल को पेश किया और 10 दिन की रिमांड की मांग की जिसके बाद दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किए गए केजरीवाल को अदालत ने 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था।
भाजपा ने केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रहा है? इस सवाल के जवाब में पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कानून कहता है कि वह दोषी पाए जाने तक जेल से काम कर सकते हैं। हम जेल में कार्यालय स्थापित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट से अनुमति मांगेगे और दिल्ली सरकार काम करेगी।












Click it and Unblock the Notifications