सीएम भगवंत मान के ओएसडी ने बिक्रम सिंह मजीठिया को भेजा लीगल नोटिस, 48 घंटे में माफी मांगने को कहा
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह ने अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को कानूनी नोटिस भेजा है। राजबीर सिंह ने कहा कि मजीठिया के बयान से राज्य में मेरी छवि धूमिल हुई है। उन्हें 48 के घंटे के अंदर लिखित मांफी मांगनी होगी। राजबीर सिंह ने कहा, अगर वे 48 घंटे के अंदर मांफी नहीं मांगते तो वह न्यायलय का रूख करेंगे।
दरअसल, कुछ दिन पहले बिक्रम सिंह मजीठिया ने ओएसडी राजबीर सिंह के खिलाफ कुछ आरोप लगाए थे। उनपर पैसों के लेनदेन का आरोप लगाया था। इसपर राजबीर सिंह से वकील के जरिए मजीठिया को मानहानि का नोटिस भेजा है। साथ ही राजबीर सिंह की छवि और मानसिक नुकसान की भरपाई की मांग की गई है। वहीं तत्काल प्रभाव से मजीठिया के बयानों पर रोक की मांग भी की है।

राजबीर सिंह 2022 से मुख्यमंत्री मान के विशेष कार्य अधिकारी (OSD) हैं उनके विश्वासपात्र लोगों में हैं। वह 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले, चुनाव प्रचार के दौरान सीएम के संपर्क में आए थे। मान के पंजाब के संगरूर से लोकसभा सांसद बनने के बाद से राजबीर उनके साथ साए की तरह रहते हैं। वह सरकार के काम में उनकी मदद करते हैं और उनके सबसे भरोसेमंद लोगों में से एक हैं।












Click it and Unblock the Notifications