प्रकाश पर्व की सीएम भगवंत मान ने दी बधाई
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरू रामदास जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी है। इस मौके पर गुरू रामदास जी के प्रकाश पर्व पर स्वर्ण मंदिर को फूल और लाइटों से सजाया गया है। स्वर्ण मंदिर के साथ अमृतसर को भी खूबसूरत लाइटों से सजाया गया है। रात 12 बजे से ही गोल्डन टेंपल में आतिशबाजी शुरू हो गई और प्रकाश पर्व की धूमधाम से शुरु हुई।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि आप सभी को प्रकाश पर्व की बधाई। हम सभी पर गुरू रामदास जी का आशीर्वाद बना रहे। बता दें कि प्रकाश पर्व का अर्थ होता है प्रकाश का दिन, जोकि हमे गुरू द्वारा दी गई रोशनी से ज्ञान का मार्ग दिखाता है। चौथे सिख गुरू श्री रामदास जी का प्रकाश पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

सिख गुरू रामदास जी का जन्म लाहौर में हुआ था। उन्हें अमृतसर शहर की स्थापना का श्रेय दिया जाता है। उन्ही की प्रेरणा से इस शहर की स्थापना की गई थी। गुरू रामदास ने 638 भजनों की रचना की थी जोकि गुरू ग्रंथ साहिब के तकरीबन 10 फीसदी भजन हैं। गुरू रामदास ना सिर्फ एक प्रसिद्ध कवि थे बल्कि शास्त्रीय संगीत में भी पारंगत थे, उन्होंने 30 प्राचीन रागों में अपनी रचनाएं की थी।
अमृतसर के प्रकाश पर्व की बात करें तो हरमंदिर साहिब को 35 तरह के फूलों से सजाया गया है। मुंबई से आए 125 कलाकार और तकरीबन 100 श्रद्धालु कलाकारों ने मंदिर की सजावट की है। मंदिर में देशी फूल के साथ मलेशिया, सिंगापुर, बैंकॉक, दिल्ली, कोलकाता और उज्जैन से मंगवाए गए फूलो से हरमंदिर साहिब की सजावट की गई है।












Click it and Unblock the Notifications