OPINION: सीएम भगवंत मान के मुरीद हुए उनके धुर विरोधी, जमकर की तारीफ
हाल ही में पंजाब के आनंदपुर साहिब के नंगल में दिनदहाड़े विश्व हिंदू परिषद के स्थानीय अध्यक्ष विकास प्रभाकर की हत्या कर दी गई। लेकिन भगवंत मान सरकार ने इस हत्याकांड में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। भगवंत मान सरकार की पंजाब पुलिस ने बेहद जल्द मामला को सुलझा लिया और हत्यारा को गिरफ्तार कर लिया।
पंजाब पुलिस ने जिस तेजी और तत्परता से इस मामले में कार्रवाई की, इससे भगवंत मान सरकार के धुर विरोधी भी मुरीद हो गए। पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी भगवंत मान सरकार के कामों की तारीफ की है। उन्होंने इसके लिए पंजाब पुलिस को साधुवाद दिया है।

सुनील जाखड़ ने तारीफ करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस बहुत मुस्तैदी से काम कर रही है। पंजाब पुलिस ने जिस तत्परता से इस मामले को सुलझाया है, उससे आम जनता का विश्वास बहाल करने में काफी मदद मिलेगी। इससे साबित होता है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार का काम किस अव्वल दर्जे का है।
आपको आश्चर्य होगा कि सीएम भगवंत मान के अधीन पंजाब पुलिस लोगों की सुरक्षा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए 24 घंटे काम करती है। क्योंकि मान सरकार का सपना है पंजाब को रंगला पंजाब बनाना। नशा मुक्त पंजाब बनाने से लेकर गैंगस्टरों और माफियाओं के युग को समाप्त करने तक AAP सरकार 'रंगला पंजाब' बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पंजाब में भगवंत मान सरकार का काम ही ऐसा है कि विपक्ष भी उनके कामों की तारीफ करने से नहीं चुकते। मान सरकार की नीतियों से प्रदेशवासी काफी लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने सभी वर्गों का ध्यान रखा है। शिक्षा, स्वास्थ, किसान, रोजगार, उद्योग समेत सभी क्षेत्रों का पूरा ध्यान रखा है। लोगों की जरूरत में मान सरकार सदैव खड़ी रहती है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'देश का पेट भरने वाली अन्नदाता को बीजेपी ने डेढ़ साल से सड़कों पर ला दिया', बोले सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications