पंजाब: 'देश का पेट भरने वाली अन्नदाता को बीजेपी ने डेढ़ साल से सड़कों पर ला दिया', बोले सीएम भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक न्यूज चैनल से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने हमला करते हुए कहा कि पूरे देश का पेट भरने वाली अन्नदाता को भाजपा ने डेढ़ साल से सड़कों पर ला दिया है।
अपनी मांगों के लिए लड़ रहे अब तक 750 किसान शहीद हो गए। मांग एमएसपी की कानूनी गारंटी की है। लेकिन भाजपा सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है। बीजेपी सरकार ने किसानों की स्थिति बेहद खऱाब कर दी है।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब इस बार भी हीरो बनेगा। इस बार 13-0 सीटों से हम जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आमदी पार्टी की सुनामी आ गई है। विपक्ष इस बार सुनामी में उड़ जाएगा। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। अभी सात चरणों का मतदान बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। पंजाब में इस बार 1 जून को वोटिंग होगी। भगवंत मान सरकार ने सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: ईडी-सीबीआई को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही केंद्र सरकार, सीएम मान का बीजेपी पर बड़ा हमला












Click it and Unblock the Notifications