पंजाब के किसान की मौत पर बोले सीएम मान, अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराएंगे केस
जिस तरह से किसान अपनी मांगों को लेकर आवेदन कर रहे है उसको पंजाब सरकार अपना पूरा समर्थन दे रही है। पंजाब-हरियाणा सहित देश के कई हिस्सों से किसान दिल्ली पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस और किसानों के बीच संघर्ष भी बढ़ गया है। किसानों को रोकने का पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। लेकिन बावजूद इसके किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
आंदोलित किसान शुभकरण सिंह की गोली लगने से मौत हो गई है। किसानों ने आरोप लगाया है कि हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर पुलिस की गोली से किसान की मौत हुई है। किसान की मौत के बाद सियासत काफी गरमा गई है। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि किसान की मौत के मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।

भगवंत मान ने कहा कि महज 21 साल के शुभकरण की मौत से मुझे बहुत दुख है। अगर हरियाणा सरकार उन्हें आगे बढ़ने से ना रोकती तो किसान आगे बढ़ जाते और यह दुखद घटना नहीं होती। किसान सिर्फ दिल्ली जाना चाहते हैं। मैं शुभकरण के परिवार के साथ खड़ा रहूंगा। शुभकरण की मौत की जांच की जाएगी। जो भी अधिकारी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमने एसएसएफ की गाड़ियों और एंबुलेंस को किसानों के लिए बॉर्डर पर लगा दिया है। दो मंत्री और एक विधायक को ड्यूटी पर लगाया गया है। मैं सभी से शांति की अपील करता हूं। पंजाब में कानून व्यवस्था बिल्कुल ठीक है। 22 जनवरी को किसानों के साथ कोई बैठक नहीं है। यह मेरा फर्ज है कि केंद्र और किसान संगठनों के बीच मै पुल का काम करूं। मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि किसानों की मांगों पर गौर करे।












Click it and Unblock the Notifications