सीएम मान बोले, देश से बड़ा कुछ नहीं हो सकता, हमारी यही संस्कृति है
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश से बड़ा कोई नहीं हो सकता है, हमारी भी यही संस्कृति है। हमारे सुखदेव, लाला लाजपत राय ने देश के लिए कुर्बानी दी, पंजाब की आजादी में 80 फीसदी क्रांतिकारियों ने अपनी कुर्बानी दी। भगवंत मान ने कहा कि खेतों के मालिक भूखे क्यों मर रहे हैं।
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों की हालत दो साल पहले बहुत खराब है। हमने कहा इन्हें बंद करने की बजाए वहां की दशा को बदल देंगे। सरकारी स्कूलों में बच्चे इसलिए नहीं आते क्योंकि माता-पिता का विश्वास उठ गया है। उन्हें लगता है कि हमने जैसे तैसे जी ली, लेकिन बच्चों की हालत को जरूर बदलेंगे। हमने पंजाब में सरकारी स्कूलों की स्थिति ऐसी कमाल कर दी है कि प्राइवेट स्कूलों के बच्चे सरकारी स्कूल में दाखिला ले रहे हैं।

सीएम मान ने कहा कि सरकार स्कूल पंजाब में इतने अच्छे हो गए हैं कि माता-पिता अपने बच्चों को प्राइवेट से निकालकर यहां ला रहे हैं। असम के सीएम पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुझे पता लगा कि उनके प्राइवेट स्कूल हैं। जब मुख्यमंत्री के अपने प्राइवेट स्कूल होंगे तो वह सरकारी स्कूलों को क्यों ठीक करेगा। अगर मुख्यमंत्री का ट्रांसपोर्ट होगा तो सरकारी बसें क्यों चलने देगा। अगर सीएम का अपना ही टीवी चैनल है तो उसपर तारीफ ही होगी।
भगवंत मान ने असम के सीएम पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के अपने चैनल है, ऐसे में उनकी ही खबरें चल रही हैं। चाय बागान में ढाई सौ रुपए दिहाड़ी दी जाती है। आप आम आदमी पार्टी को वोट देना हम आपको 450 रुपए दिहाड़ी देंगे। मेरे प्रधान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वादा वही करना जो पूरा कर सकते हो। यही वजह है कि मैंने 450 रुपए का वादा आपसे किया है।












Click it and Unblock the Notifications