देश का लोकतंत्र खतरे में है: भगवंत मान

इंडिया गठबंधन की आज दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली हुई। इस रैली में विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि इन लोगों को लगता है कि देश इनका है, लेकिन ये ना भूलें कि ये देश 140 करोड़ लोगों का है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मैं इतना ही कहूंगा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। इनको ये लगता है कि ऐसे हम चला लेंगे, डंडे से चला लेंगे, ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। ये 140 करोड़ लोगों का देश है। ये आजादी शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव, मदनलाल ढींगरा, करतार सिंह शराबा, चंद्रशेकर आजाद जैसे हजारों युवाओं ने अपनी जवानी में गले में फांसी के रस्से लटकाकर ये आजादी हमें दी है।

cm mann

ये किसी के बाप-दादे के जागीर नहीं है। भगवंत मान ने कहा कि ये लोग क्या समझते हैं, हर किसी को अंदर कर दो, जो स्कूल बनाता है उसे अंदर कर दो, जो स्कूल बनाता है उसे अंदर कर दो, कांग्रेस खाते के फ्रीज कर दो, किसी के नेता को फ्रीज कर दो, ऐसे जीत लोगे, हम वो पत्ते नहीं हैं, जो शाख से टूटकर गिर जाएंगे, आंधियों से कह दो अपनी औकात में रहे।

समझते क्या हैं लोग, अरविंद केजरीवाल को अंदर कर दो, हेमंत सोरेन को अंदर कर दो, इसके घर ईडी भेज दो, इसकी सांसदी कैंसल कर दो, इनका घर छीन लो, अरे मालिक तुम हो, इन घरों के मालिक तुम है, इन घरों की मालिक 140 करोड़ जनता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+