CM मान बोले- पंजाब में बनाए जाएंगे वर्ल्ड क्लास हॉस्पिटल, 16 मेडिकल कॉलेज का है लक्ष्‍य

फिरोजपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के 115वें जन्म दिवस पर हुसैनीवाला में आए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, 'सरदार भगत सिंह को मैं अपना प्रेरणास्‍त्रोत मानता हूं। हमें आजादी उनके जैसे वीरों के बलिदान के कारण ही मिली। हमारा फर्ज है कि, हम ये आजादी कायम रखें। हम लोकतंत्र को पूजते हैं। मेरी सरकार की योजनाएं लोकसेवा के लिए हैं। हम आमजन को रोजगार देने के लिए भी प्रयास कर रहे हैं।'

CM Bhagwant Mann said - World class hospitals will be built in Punjab, 9 medical colleges so far

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस अवसर पर पंजाब को नए मेडिकल कॉलेज देने का भी वादा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि,पंजाब में वर्ल्ड क्लास अस्पताल बनाए जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि, फिलहाल पंजाब में 9 मेडिकल कॉलेज हैं। सरकार यहां पर 16 मेडिकल कॉलेज बनाएगी।' उन्‍होंने कहा कि, हम डॉक्‍टर्स की कमी पूरा करने के लिए कदम उठा चुके हैं। बेरोजगारी को खत्म करने के लिए पंजाब में बड़े स्तर पर इंडस्ट्री स्‍थापित की जाएंगी।

CM Bhagwant Mann said - World class hospitals will be built in Punjab, 9 medical colleges so far

मुख्‍यमंत्री बोले कि, पहली सरकारों के समय इंडस्ट्री लगाने वाले लीडरों के पास जाते थे और उनसे हिस्सा मांगा जाता था। मगर आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को खुशहाल बनाने के लिए इंडस्ट्री लगवा रही है, जहां पंजाब के बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+