सतलज-यमुना नहर को लेकर विपक्ष पर बरसे सीएम भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सतलज-यमुना लिंक नहर को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। एक तरफ जहां अकाली, कांग्रेस, भाजपा इस मुद्दे पर सरकार को घेर रही हैं तो दूसरी तरफ भगवंत मान ने सोशल मीडिया के जरिए इन दलों पर जमकर निशाना साधा है।
भगववंत मान ने कहा, माननीय सुनील जाखड़ जी, सुखबीर बादल जी, बाजवा जी, राजा वड़िंग जी, कोई थोड़ी बहुत शर्म नाम की चीज़ घर से लेकर चलते हो या नहीं?? चांदी की कस्सी से टक लगाने वाली फोटो में कैप्टन के साथ बलराम जाखड़ जी भी खड़े हैं!

देवीलाल ने हरियाणा विधानसभा में प्रकाश सिंह बादल की SYL के सर्वे करने की अनुमति देने की प्रशंसा की.. सुखबीर सिंह गुड़गांव के Oberoi होटल की फ़र्द लेकर आना..। जहां तक पानी की बात है, तो उसकी चिन्ता मत करो, बचपन में भी मेरी ड्यूटी खेत की निगरानी के लिए लगती थी, कि खाल में कोई छेद न पड़ जाए।
परमात्मा ने आज भी मेरी ड्यूटी खाल पर ही लगाई है, बस उस खाल का नाम 'सतलुज' है.. 1 नवंबर को अपने पुरखों द्वारा कुर्सी के लिए किए गए कुर्सीनामे ज़रुर साथ लेकर आना, ताकि मेरे वतन पंजाब के लोगों को भी पता चले कि 'कुर्बानी' देने की बात कह कर कितनी बार उनकी कुर्बानी ली गई..
बता दें इस पूरे मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भगवंत मान ने 20 और 21 अक्टूबर को विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। बता दें कि पंजाब सरकार की ओर से कहा गया था कि पंजाब के पास हरियाणा को देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं है। ऐसे में एसवआईएल नहर के निर्माण का सवाल ही नहीं उठता है।












Click it and Unblock the Notifications