केंद्र पर बरसे भगवंत मान, बोले- ये लोग मनमर्जी पर उतर आए हैं
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अपनी पंजाब फेरी के दौरान सरकार-व्यापार की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी थे। भगवंत मान ने इस दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लोग केंद्र की भाजपा सरकार से दुखी हैं, ये लोग अपनी मनमर्जी पर उतर आए हैं। हाल ही में चंडीगढ़ मेयर का चुनाव आप सभी ने देखा, जहां भाजपा ने मतों की गिनती में गड़बड़ी की और जबरदस्ती अपना मेयर बना लिया। इस चुनाव में भाजपा का फर्जीवाड़ा लोगों के सामने आ गया। किस तरह से इन लोगों ने 8 वोट को अवैध करार दिया, उसे सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए बदल दिया और आखिरकार हमारा मेयर यहां बना।

सीएम मान ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री पूरे देश का प्रधानमंत्री होता है लेकिन पीएम मोदी केवल गैर भाजपा शासित 4-5 राज्यों के पीछे पड़े हैं और इन राज्यों के साथ वह भेदभाव कर रहे हैं। अंग्रेज हमे लूटने आए थे लेकिन ये लोग खुद हमें लूट रहे हैं। पंजाब के 8 हजार करोड़ रुपए को इन लोगों ने रोक रखा है। बाग में हर तरह के फूल होने चाहिए, सिर्फ एक ही तरह के फूल नहीं होने चाहिए। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां उनसे केंद्र कोई भेदभाव नहीं करता है लेकिन जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है उनके साथ कैसा बर्ताव होता है वो आप लोगों ने देखा है।
पंजाब में आज 13 स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन किया गया। जिसमे से अकेले अमृतसर के भीतर 4 स्कूल ऑफ एमिनेंसट का उद्घाटन किया गया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार का मकसद रोजगार उपलब्ध कराना है। हम पंजाब में तेजी से बड़े उद्योग लगा रेह हैं। व्यापारियों की दिक्कतों को खत्म कर रहे हैं। पंजाब में एक-एक पाई लोगों के लिए खर्च हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications