BJP पर सीएम मान का हमला, बोले- इनके जुमलों में नहीं आना है
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि क्या इलाज सिर्फ नेताओं का फ्री होना चाहिए, बिजली सिर्फ नेताओं की फ्री होनी चाहिए क्या आपका हक नहीं बनता है। आप लोग टैक्स देते हैं, टैक्स का पैसा आपके पास वापस आना चाहिए।
भगवंत मान ने असम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का फूल है, हमारा चुनाव चिन्ह झाड़ू है, कमल कीचड़ में खिलता है, झाड़ू कीचड़ की सफाई करता है। हमने दिल्ली और पंजाब में कीचड़ की सफाई कर दी है और यहां कमल का फूल खिला ही नहीं। आने वाले दिनों में ये लोग आपको लॉलीपॉप देंगे। इन लोगों ने सिलेंडर 100 रुपए सस्ता किया, लेकिन सोचो 1000 महंगा किसने किया।

भगवंत मान ने कहा कि सिलेंडर सस्ता कर देते हैं तो हम लोग कहते हैं कि मोदी जी अच्छे हैं, लेकिन इनके लॉलीपॉप में मत आना, इनके जुमले में मत आना। हमारे देशवासी टैक्स देते हैं, ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है, यह देश 140 करोड़ लोगों का है।
इस झाड़ू से पहले हम दुकान और मकान साफ करते थे, आने वाले दिनों में अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में पूरा हिंदुस्तान साफ किया जाएगा। अगर पंजाब और दिल्ली का काम आपको अच्छा लगा है तो आप हमें वोट दे दीजिएगा। ये लोग 70 साल से वोट ले रहे हैं, हर बार वोट आप इ्न्हें दे देते हैं। अमीर और अमीर हो रहा है। गरीब और गरीब हो रहा है। यह नहीं चलेगा। लोकतंत्र में लोग बड़े होते हैं, लोग जब चाहें आदमी अर्श पर, लोग जब चाहें आदमी फर्श परे।












Click it and Unblock the Notifications