बिक्रम मजीठिया पर सीएम भगवंत मान का तंज, अब क्यों नहीं करते प्रेस कॉन्फ्रेंस
पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे प्रकाश सिंह को हिमाचल प्रदेश के शिमला में गरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें उनके दोस्तों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अखाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया पर तीखा हमला बोला है।
बिक्रम मजीठिया ने कहा कि मजीठिया साहब सुच्चा सिंह के बेटे के बारे में आप प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते हैं, इसके भी मामा जी बनिए। मुख्यमंत्री ने बिक्रम मजीठिया से इस पूरे मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए कहा है।

बता दें कि दो दिन पहले पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह के बेटे प्रकाश सिंह को शिमला में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उनके पास से ड्रग्स बरामद हुई है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि उनके पास बड़ी मात्रा में ड्रग्स पाई गई है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
आप ने आरोप लगाया कि एक तरफ ये लोग पंजाब बचाओ यात्रा निकालते हैं जबकि सच्चाई ये है कि इन लोगों से पंजाब को बचाने की जरूरत है। इन लोगों ने पंजाब को ड्रग्स की ओर ढकेलने का काम किया है। साथ ही आम आदमी पार्टी की ओर से अपील की गई कि हिमाचल प्रदेश सरकार को इस मामले में सख्त कार्रवाई करने चाहिए और एक मिशाल पेश करनी चाहिए कि ड्रग्स की तस्करी करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।












Click it and Unblock the Notifications