CM मान ने भगवान विश्वकर्मा के प्रकाश उत्सव पर्व पर दी बधाई
Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भगवान विश्वकर्मा के प्रकाश उत्सव के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि संपूर्ण ब्रह्मांड के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा उपयोग में आने वाली सभी मशीनरी और औजारों के विशेषज्ञ थे, जिन्हें सभी मशीनरी का निर्माता के रूप में माना जाता है। भगवान विश्वकर्मा की रचना ने भारतीय दस्तकारों, कारीगरों और मजदूरों में सच्चे और न्याय को ध्यान में रखकर काम करने की भावना प्रदान की। श्रमिक भाई पर भगवान विश्वकर्मा की विशेष कृपा है।

मान ने राज्य के श्रमिकों और कारीगरों से कहा कि आपलोग देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए और अधिक मेहनत और समर्पण के साथ अपना बहुमूल्य योगदान दें वही भगवान विश्वकर्मा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।












Click it and Unblock the Notifications