सरहिन्द रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के एक्सीडेंट पर सीएम भगवंत मान जताया अफसोस
पंजाब के सरहिन्द रेलवे स्टेशन पर आज सुबह दो ट्रेनों का एक्सीडेंट हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
वहीं इस हादसे के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा भगवान का शुक्र है कि वह इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। इसके साथ ही उन्होंने बताया प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर हर संभव मदद के आदेश जारी किए।

बता दें रविवार सुबह फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद के पास दो मालगाड़ियों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल लोको पायलटों की पहचान हिमांशु कुमार और विकास कुमार के रूप में हुई है।
सरकारी रेलवे पुलिस के एक अधिकारी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सरहिंद रेलवे स्टेशन पर एक खड़ी मालगाड़ी को पीछे से दूसरी ट्रेन ने टक्कर मार दी। दोनों ट्रेनों की टक्कर के कारण उनमें से एक का इंजन दूसरे ट्रैक पर पलट गया और एक यात्री ट्रेन से टकरा गया।
अधिकारी ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन लोको पायलट विकास कुमार और हिमांशु कुमार घायल हो गए।
वहीं दोनों लोको पायलट का इलाज कर रहे फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि विकास कुमार के सिर पर और हिमांशु कुमार की पीठ पर चोटें आईं। डॉक्टर ने बताया कि उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications