सीएम भगवंत मान ने कुवैत त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया, पीड़ित परिवारों की मदद का दिलाया भरोसा

कुवैत में एक बिल्डिंग में अचानक आग लग गई जिसमें बड़ी संख्‍या में लोगों की मौत हो गई। इस हादसे मारे गए लोगों ने 40 भारतीय नागरिक थे।

जिस इमारत में आग लगी उसको NBTC ग्रुप ने किराये पर लिया था. इस बिल्डिंग में 196 मजदूर रह रहे थे। जिसमें बड़ी संख्‍या में भारतीय भी हैं। इस दिल दहला देने वाली घटना में कई लोगों की बॉडी ऐसी जली, जिस कारण उन्‍हें पहचान पाना भी मुश्किल था।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कुवैत में हुए हादसे में कई भारतीयों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई जिसमें कई भारतीय रहते थे।

cm bhagwant maan

अपने शोक संदेश में मान ने इस घटना को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि कई पीड़ित सोते समय धुएं के कारण मर गए। आग के कारण कई लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। मान ने मृतकों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

पंजाब सीएम भगवंत मान ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस संकट में पीड़ित परिवारों की मदद के लिए तैयार है। उन्होंने लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति और सांत्वना के लिए प्रार्थना की। मान ने पंजाबियों की ओर से पीड़ित परिवारों के लिए संवेदनाएं और प्रार्थनाएं भी व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+