दाल की खरीद पर किसानों को मिले MSP की गारंटी:भगवंत मान
किसान नेताओं की केंद्र सरकार के साथ चौथे दौर की बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दाल की खरीद पर भी एमएसपी की मांग की है। उन्होंने किसानों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि किसानों को दाल की खरीद पर एमएसपी की गारंटी मिलनी चाहिए।
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए भगवंत मान ने कहा कि मैं किसान नेताओं की केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक में किसानों का वकील बनकर बैठा था। किसानों से जुड़े कई मुद्दों पर चार घंटे तक चर्चा हुई। इस दौरान मैंने पंजाब के हित की बात की। हमने दालों की खरीद पर एमएसपी की गारंटी मांगी थी, जिस पर आज चर्चा हुई।

मान ने कहा कि सबसे पहले एमएसपी की गारंटी देनी होगी और यह तभी तभी संभव होगा जब NAFED, NCCF और कॉटन कॉरपोरेशन को 5 साल की गारंटी मिलेगी। इससे पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि किसानों के प्रतिनिधियों के साथ उनकी बहुत सकारात्मक रही है और इस दौरान व्यापक चर्चा हुई है। किसान नेता कल तक सरकार के प्रस्तावों पर अपने फैसले की घोषणा करेंगे।
पीयूष गोयल ने कहा कि किसान संघ के प्रतिनिधियों ने कुछ सकारात्मक सुझाव दिए। ये सुझाव पंजाब, हरियाणा के किसानों के साथ-साथ देश की समग्र अर्थव्यवस्था और उपभोक्ताओं के हित में होंगे। हमने पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी द्वारा किए गए कार्यों को कैसे आगे बढ़ाया जाए इसपर भी बैठक में चर्चा की।












Click it and Unblock the Notifications