Arvind Kejriwal: भाजपा पर भड़के सीएम भगवंत, बोले- हां हम किंगपिन हैं, 2-4 साल में उनकी सत्‍ता खत्‍म कर देंगे

कथित दिल्‍ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को आम आदमी पार्टी भाजपा की सोची-समझी साजिश करार कर चुकी है। वहीं अब पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर हमला बोलते हुए बड़ा बयान दिया है।

punjab cm

पंजाब मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने केजरीवाल को गिरफ्तारी के बाद ईडी की रिमांड पर भेजे जाने पर बयान दिया। उन्‍होंने कहा अरविंद केजरीवाल एक बड़े नेता हैं और वह जल्‍द ही जनता के सामने आएंगे, हो सकता है इसमें कुछ दिन लगे लेकिन हमें न्‍यायपालिका पर पूरा भराेसा है। इसके साथ ही भगवंत मान ने कहा ये क्षण भाजपा के लिए 'ताबूत में आखिरी कील' का क्षण होगा।

सीएम भगवंत मान ने केजरीवाल को ईडी रिमांड पर भेजे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर जमकर गुस्‍सा उतारा। इसके साथ ही कहा हमारी आम आदमी पार्टी दस साल से इतनी बड़ी हो गई है कि हम दो राज्‍यों में सत्‍ता में हैं और इसलिए दिल्‍ली में सरकार और पार्टी कार्य करती रहेगी।

उन्‍होंने कहा जो लोग विपक्ष में शामिल होते हैं उन्‍हें कुछ ना कुछ अवरोध लगाकर उन्‍हें ये चुनाव नहीं लड़ते देते, भाजपा को लगता है कि उन्‍हें वॉशिंग मशीन ने साफ कर दिया है। सीएम मान ने सवाल किया कि क्या यही दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है?... जो भी बीजेपी की सत्ता खत्म करने की कोशिश कर रहा है।

भगवंत मान ने कहा "उनके (BJP) के अनुसार 'किंगपिन' और हां हम किंगपिन हैं और 2-4 साल में उनकी सत्ता खत्म कर देंगे, और वे (बीजेपी) यह जानते हैं। अरविंद केजरीवाल एक बड़े नेता हैं और वह जल्द ही सामने आएंगे, हो सकता है कुछ दिन लगें ले‍किन हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। यह भाजपा के लिए 'ताबूत में आखिरी कील' का क्षण होगा।"

बता दें गुरुवार की शाम ईडी की टीम दिल्‍ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री आवास पर पहुंची थी जहां पर उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दो घंटे तक पूछताछ की और उसके बाद उन्‍हें गिरफ्तार र उन्‍हें अपने साथ ले गए।

शुक्रवार को दिल्‍ली की एक कोर्ट में उन्‍हें पेश किया था और ईडी ने सीएम केजरीवाल को शराब नीति घोटाले का प्रमुख 'किंगपिन' यानी सरगना बताते हुए कोर्ट से केजरीवाल को 10 दिन की रिमांड पर भेजे जाने की मांग की थी। कोर्ट ने केजरीवाल से इस केस में पूछताछ के लिए 10 दिन की रिमांड भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+