पंजाब सीएम भगवंत मान और सीएम केजरीवाल ने दी 150 मोहल्ला क्लीनिक की सौगात
देश की राजधानी दिल्ली की तर्ज पर पंजाब की आम आदमी पार्टी की भगमंत मान सरकार ने राज्य मोहल्ला क्लीनिक की शुरूआत की थी। पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक के सफल प्रयोग के बाद शनिवार को पंजाब की आप सरकार ने 165 और नई मोहल्ला क्लीनिक की सौगात दी है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस अवसर पर कहा पहले पंजाब में लोगों को अपने घर से दूर दूसरे इलाकों में इलाज के लिए डॉक्टरों की क्लीनिक पर जाता पड़ता था लेकिन अब हमारी सरकार द्वारा शुरू की गई मोहल्ला क्लीनिक अब जगह पर है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया पंजाब में अब तक 829 क्लीनिक खुल चुके हैं। सी.एम. मान ने कहा कि जितने ज्यादा क्लीनिक होंगे डाक्टरों को मरीजों को चैक करने का उतना अच्छा समय मिलेगाl
सीएम केजरीवाल ने कहा पंजाब में ये स्वास्थ्य क्रांति है। पंजाब के हर कोने में उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मान सरकार प्रतिबद्ध है।
.












Click it and Unblock the Notifications