पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जम्‍मू-कश्‍मीर में हुए आतंकी हमलों की निंदा की, कड़ी कार्रवाई की मांग

Jammu and kashmir terror attack: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ और डोडा जिलों में हुए आतंकी हमलों की निंदा की। इन हमलों में सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमले की निंदा करते हुए सीएम मान ने कहा कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का केंन्‍द्र सरकार को कड़ा जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा देश की एकता और अखंडता पर किसी भी हमले का सख्ती से जवाब दिया जाना चाहिए।

bhagwant singh mann

इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री मान ने ऐसे खतरों से हमारी सीमाओं को सुरक्षित करके देश की संप्रभुता की रक्षा की जानी चाहिए। मान ने कहा कि ऐसी घटनाओं से सख्ती से निपटा जाना चाहिए ताकि भविष्य में राष्ट्रीय एकता को खतरा न हो। उन्होंने अपराधियों को कड़ी सज़ा देने की मांग की ताकि भविष्य में ऐसी हरकतें न हों।

मुख्यमंत्री ने देश की एकता और संप्रभुता की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवान की शहादत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने शहीद के समर्पण और बहादुरी को याद करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

मान ने कहा कि शहीद का सर्वोच्च बलिदान और घायलों की वीरता साथी सैनिकों और युवाओं को अधिक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+