पंजाब में कल से AAP का चुनावी अभियान होगा शुरू, केजरीवाल रहेंगे दो दिन के दौरे पर

चंडीगढ़, 21 नवंबर। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी सोमवार से पंजाब में आधिकारिक तौर पर अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल से दो दिन के पंजाब दौरे पर रहेंगे, जहां वो 'मिशन पंजाब' की शुरुआत करेंगे। अरविंद केजरीवाल के दौरे का पहला दिन मोगा जिले में बीतेगा। इसके अलावा दूसरे दिन केजरीवाल अमृतसर में रहेंगे। उम्मीद है कि वह अपने मोगा दौरे में पंजाब के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।

Arvind kejriwal

पहला दिन मोगा और दूसरा दिन अमृतसर में बीतेगा केजरीवाल का

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल अगले महीने पंजाब के विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे और पार्टी के कार्यक्रमों की घोषणा करेंगे। रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय की ओर से जारी एक बयान में AAP पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने दो दिवसीय पंजाब दौरे पर सोमवार से हैं। मोगा में केजरीवाल पंजाबियों के लिए बड़ी घोषणाएं करेंगे।

राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जाता है मोगा

आपको बता दें कि पंजाब का मोगा जिला राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जाता है। अरविंद केजरीवाल ने पिछले विधानसभा चुनाव में भी मोगा के बाघापुराना से ही एक पॉलिटिकल रैली के जरिए अपना घोषणापत्र जारी किया था। इसी को ध्यान में रखते हुए केजरीवाल कल मोगा जाएंगे। मोगा जिले में अकाली दल और कांग्रेस भी प्रमुख रूप से राजनीतिक रैलियां करती रहती है। वर्तमान में मोगा जिले से कांग्रेस के हरजोत कमल सिंह विधायक हैं।

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल लुधियाना में पार्टी द्वारा आयोजित एक बैठक में भी हिस्सा लेंगे। कांग्रेस ने कल लुधियाना में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी की है, जहां राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश पार्टी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने घोषणा की कि वह पटियाला विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+