पटियाला हिंसा: सीएम भगवंत मान की उच्च स्तरीय बैठक, शिवसेना नेता हरीश सिंगला का गिरफ्तार

पटियाला हिंसा: सीएम भगवंत मान की उच्च स्तरीय बैठक के बाद शिवसेना नेता हरीश सिंगला का गिरफ्तार

चंडीगढ़, 29 अप्रैल: पंजाब के पटिलाया में आज दो गुटों में हुई हिंसा के मामले में शिवसेना (बाल ठाकरे) के नेता हरीश सिंगला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पटियाला के काला माता मंदिर के बाहर से निकल रहे जुलूस का नेतृत्व कथित तौर पर सिंगला ही कर रहे थे, जिसमें हिंसा हुई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद हरीश सिंगला को गिरफ्तार किया गया है।

Recommended Video

      Patiala में दो गुटों के बीच Violent Clash, AAP ने Shivsena पर फोड़ा ठीकरा | वनइंडिया हिंदी
       हरीश सिंगला का गिरफ्तार

      बताया गया है कि पटियाला हिंसा मामले को लेकर हुई बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शान्ति बहाली के लिए सभी जरूरी कदम उठाने को कहा है। वहीं स्‍थानीय प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। पटियाला डीएम साक्षी साहनी ने बताया है कि कर्फ्यू शुक्रवार शाम सात बजे से शनिवार सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। आपात और आवश्यक सेवाओं को कर्फ्यू से छूट दी गई है।

      कैसे शुरू हुई हिंसा

      खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पुन्नू ने शुक्रवार को खालिस्तान स्थापना दिवस मनाने का ऐलान किया गया था। वहीं शिवसेना (बाल ठाकरे) और कुछ हिंदू संगठन ने पटियाला में खालिस्तानी मुर्दाबाद मार्च निकालना शुरू कर दिया, इसी मार्च में हिंसा हुई है। पटियाला के काली माता मंदिर के बाहर शिवसेना (बाल ठाकरे) नाम के संगठन और कुछ निहंग सिखों का ग्रुप आपस में भिड़ गए। दोनों समूहों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। घटना में एक पुलिसकर्मी समेत चार लोग घायल हुए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+