गणेशजी की मूर्तियां चॉकलेट से बनाकर बेच रही पंजाबी युवती, कहा- इको-फ्रेंडली हैं, पानी खराब नहीं होगा

लुधियाना। भगवान गणेश का गणपति उत्सव मनाने के लिए लोग बाजार से तरह-तरह की मूर्तियां घर ला रहे हैं। इस बार कुछ ऐसी मूर्तियां भी आई हैं..जिन्हें विसर्जित करने से पानी दूषित नहीं होगा और कचरा भी बिखरेगा। मध्य प्रदेश के भोपाल में गाय के गोबर से बनी गणेश की मूर्तियां बिक रही हैं, वहीं गुजरात के वडोदरा में कलाकारों ने बड़ी मात्रा में मिट्टी की सुंदर मूर्तियां बनाई हैं। इसी तरह पंजाब के लुधियाना की युवती गणेश जी की मूर्ति चॉकलेट से बनाकर डिलीवर कर रही है।

पंजाब में बेल्जियम की चॉकलेट

पंजाब में बेल्जियम की चॉकलेट

पंजाब में बेल्जियम की चॉकलेट से गणेशजी की मूर्ति तैयार करने वाले चमन शर्मा ने कहा, ''मैं चॉकलेट से मूर्तियां बनाता हूं। ऐसा करते हुए मुझे 5-6 साल हो गए। अब गणेशजी की ये मूर्तियां हमने प्योर बेल्जियम चॉकलेट से तैयार की हैं। लोग इन्हें केवल पूजेंगे नहीं बल्कि पूजा-अनुष्ठान के बाद इनका प्रसाद बनाकर वितरित कर सकेंगे। अन्यथा प्लास्टिक व अन्य पदार्थों से बनी प्रतिमाएं मानव-जीवन के लिए नुकसानदेह साबित होती हैं। मगर, हमारी इन मूर्तियां का विसर्जन करना बुरा नहीं होगा।'

इको-फ्रेंडली तरीके से मनाएं पर्व

इको-फ्रेंडली तरीके से मनाएं पर्व

वहीं, हरजिंदर सिंह कुकरेजा नामक मूर्तिकार ने कहा कि, "हम पिछले 6 साल से चॉकलेट की मूर्ति बना रहे हैं। इसके जरिए हम लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि गणेश चतुर्थी को इको-फ्रेंडली तरीके से मनाया जा सकता है।"

ये आइडिया बहुत अच्छा है..

ये आइडिया बहुत अच्छा है..

चमन शर्मा की शॉप से चॉकलेट के गणेश जी खरीद रही महिला बोली, "ये आइडिया बहुत अच्छा है.. क्योंकि गणेश जी की प्रतिमा को पानी में विसर्जित करना होता है, जिससे प्रदूषण भी होता है। मगर, आप चॉकलेट वाली मूर्ति को गर्म पानी में डालकर लोगों में बांट भी सकते हैं।"

घरों में चॉकलेट से ही बनाना चाहिए

घरों में चॉकलेट से ही बनाना चाहिए

एक युवती ने कहा, "मुझे गणेशजी की ये मूर्ति बहुत पसंद आई। मैं कहूंगी कि जहां कोरोना संक्रमण का खतरा बहुत ज़्यादा है वहां भी लोगों को अपने घरों में चॉकलेट के गणेश जी ही बनाना चाहिए।

दुकान पर, लोगों की भीड़ जुट रही

दुकान पर, लोगों की भीड़ जुट रही

चॉकलेट की मूर्ति के बारे में एक अन्य शख्स ने कहा कि, इस बार गणेश चतुर्थी पर चॉकलेट से बनी हुई इको-फ्रेंडली गणेश जी की मूर्ति का ट्रेंड बढ़ रहा है। पंजाब में इसकी दुकान पर, लोगों की भीड़ जुट रही है।

लुधियाना में बेकरी शॉप पर चॉकलेट की मूर्ति

लुधियाना में बेकरी शॉप पर चॉकलेट की मूर्ति

लुधियाना में बेकरी शॉप पर चॉकलेट की मूर्ति आप आसानी से ले सकते हैं। जिसे इको-फ्रेंडली बनाया गया है, जो लोगों को आकर्षित कर रही हैं।

पिछली बार से ज्यादा ग्राहक

पिछली बार से ज्यादा ग्राहक

एक मूर्ति कलाकार अशोक अजमेरी ने कहा, "गणेश उत्सव को लेकर पूरा देश उत्साहित है। कोरोना के कारण लोग परेशान थे, अब लोग राहत की सांस ले रहे हैं। औरतें इस बार खूब गणेशजी की प्रतिमाएं खरीदने आ रही हैं"

मंदिरों में छोटी-छोटी मूर्तियां

मंदिरों में छोटी-छोटी मूर्तियां

लुधियाना में एक मंदिर के पुजारी ने कहा, ''कई श्रद्धालु इस बार मंदिर आते वक्त चॉकलेट की टॉफियां भी लाते हैं। उनके हाथ में छोटी-छोटी मूर्तियां दिख रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+