CM अमरिंदर बोले- पंजाब में कोरोना वैक्सीन की भारी कमी, हमारे पास महज 5 दिन का ही स्टॉक बचा
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरिंदर सिंह ने बताया कि, प्रदेश में कोरोना वायरस की वैक्सीन की डोज काफी कम बची हैं। मुख्यमंत्री ने आज कहा- "हमारे यहां (पंजाब में) फिलहाल 85 से 90 हजार लोगों का एक दिन में टीकाकरण (वैक्सीनेशन) हो रहा है। इस हिसाब से केवल 5 दिन की (5.7 लाख वैक्सीन की डोज) खुराक बची हैं। यदि राज्य को एक दिन में 2 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का अपना लक्ष्य पूरा करना है तो यह स्टॉक केवल 3 दिन ही चलेगा।"

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का उपरोक्त बयान चिंता बढ़ाने वाला है। यदि केंद्र से जल्द वैक्सीन नहीं पहुंचाई जाती हैं तो दिक्कत हो जाएगी। वैसे भी टीकाकरण के मामले में पंजाब राष्ट्रीय औसत से पीछे है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस राज्य में अब तक केंद्र सरकार द्वारा दी गईं कोरोना की 67% कोविड वैक्सीन की डोज ही प्रयोग हो पाई हैं। वहीं, केंद्र सरकार ने पंजाब को 22 लाख 36770 खुराकें दी थीं, जिनमें से अब तक 14 लाख 94 हजार 663 इस्तेमाल हुईं। उधर, केंद्र ने पंजाब सरकार को टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
पंजाब में कोरोना के सक्रिय मरीज
इस राज्य में फिलहाल कोरोना के 27,219 सक्रिय मरीज हैं। कुल मामले 2,66,494 दर्ज हुए हैं। ऐसे में यह हरियाणा से बेहतर स्थिति में है, जहां ये संख्या 3 लाख से ज्यादा पहुंच चुकी है। जिले के हिसाब से देखें तो यह है पंजाब में कुल मामलों की स्थिति-
38,052 लुधियाना ↑438
Recommended Video
33,361 जालंधर ↑502
30,604 एसएएस नगर ↑629
24,592 पटियाला ↑216
23,634 अमृतसर ↑329
16,123 होशियारपुर ↑141
12,611 बठिंडा ↑149
12,023 गुरदासपुर












Click it and Unblock the Notifications