मुख्यमंत्री को धमकियां मिल रही है तो पंजाब में कौन सुरक्षित हो सकता है- कांग्रेस
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया है।
चंडीगढ़, 24 जून 2022। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पंजाब में कानून व्यवस्था की पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है और इसकी ज़िम्मेदार आम आदमी पार्टी की सरकार है। कांग्रेस पार्टी ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के गुनाहगारों को पकड़ने में पंजाब पुलिस को विफल बताया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने सवाल किया है कि अगर मुख्यमंत्री को धमकियां मिल रही है तो पंजाब में कौन सुरक्षित हो सकता है ?

मूसेवाला हत्या मामले में पंजाब पुलिस के हाथ खाली
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि राज्य में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। मुझे डर है कि पंजाब में स्थिति ज़्यादे ना बिगड़ जाए जिस पर काबू नहीं पाया जा सके। वड़िंग ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में 24 दिन बीत जाने के बाद भी पंजाब पुलिस के हाथ खाली हैं। दिल्ली और महाराष्ट्र पुलिस के चलते थोड़ी बहुत प्रोग्रेस हुई है। पंजाब पुलिस ने हत्या मामले में अभी तक कुछ नहीं किया है। दिल्ली पुलिस ने ही हत्या के मुख्य संदिग्ध लारेंस बिश्नोई को पंजाब पुलिस के सुपुर्द किया था। जिसे पंजाब पुलिस अपनी महान कामयाबी बताकर दावा ठोक रही है।

अपनी ज़िम्मेदारी से पीछ हट रहे सीएम मान- बाजवा
नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने पंजाब में लोगों को मिल रही फिरौती कॉलस का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद खुलासा किया कि उन्हें भी धमकी भरी कॉल आई हैं। एक समझदार मुख्यमंत्री कभी लोगों को यह नहीं बताएगा की उसे धमकी भरी कॉल आई है। ऐसे करने से लोगों का भरोसा सरकार से ख़त्म हो जाएगा। राज्य की जनता यही सोचेगी कि जब सीएम सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे तो दूसरों का क्या हाल होगा।इस तरह का बयान देकर सीएम भगवंत मान अपनी ज़िम्मेदारी से पीछे हट रहे हैं और लोगों बता रहे हैं कि वह क्या कर सकते हैं, उन्हें तो खुद भी धमकी मिल रही है।

आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इससे पहले भी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में पंजाब सरकार ने ठोस क़दम नहीं उठाए हैं। पंजाब की जनता संगरूर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को हराकर इस बात का बदला लेगी। सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या हो जाना सरकार की नाकामी दर्शाता है।
ये भी पढ़ें: आज से शुरू हुआ पंजाब विधानसभा का बजट सत्र, पहली बार पेपरलैस बजट पेश करेगी मान सरकार












Click it and Unblock the Notifications