आज से शुरू हुआ पंजाब विधानसभा का बजट सत्र, पहली बार पेपरलैस बजट पेश करेगी मान सरकार
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया। अब कुछ ही दिनों में मान सरकार अपना पहला बजट पेश करेगी, जो कि पेपरलैस होगा।योजनाओं का लेखा-जोखा दिखाने के अलावा सरकार कई नए विधेयक भी पेश करेगी। इस बात की जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि, नई सरकार की ओर से कई विधेयक भी विधानसभा में लाए जाएंगे।

27 जून को पहली बार पेपरलेस बजट आएगा
बजट सत्र में 27 जून को पहली बार पेपरलेस बजट पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि कैबिनेट ने 24 जून को सत्र बुलाने और पहले दिन दिवंगत शख्सियतों को श्रद्धांजलि भी दी जा रही है। साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करने और इस पर बहस करवाने पर सहमति दे दी है। वित्त मंत्री 27 जून को वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेंगे और इस के बाद आम बजट पर बहस होगी। पंजाब के एक विधायक ने भी कहा कि, उनकी सरकार इस सत्र में बजट पेश करने के साथ ही कई नए विधेयक भी पेश करेगी। मान सरकार द्वारा प्रदेश के 36 हजार अस्थाई कर्मचारियों को परमानेंट करने का बिल भी लाया जा सकता है।

सरकार 'एक विधायक, एक पेंशन' और ग्रामीण विकास फंड में संशोधन का बिल भी पेश कर सकती है। आम आदमी पार्टी की सरकार के पहले बजट में यह उम्मीद की भी जा रही है कि, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और पानी को लेकर योजना लाई जाएगी। वित्त मंत्री हरपाल चीमा द्वारा पेश किए जाने वाले बजट में सरकार द्वारा किए वादों पर भी चर्चा होगी। जिसमें 300 यूनिट मुफ्त बिजली शामिल है, शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ स्टार्टअप को बढ़ावा देने का वादा राज्य सरकार ने किया था। सरकार इन क्षेत्रों में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की तैयारी के साथ उतरेगी। इससे पहले की सरकारों में इन क्षेत्रों में मात्र 1.3 फीसदी का आवंटन किया जाता था।
इस सत्र के दौरान विपक्षी दल राज्य की कानून-व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर सत्तारूढ़ आप के खिलाफ आक्रामक हो सकते हैं। विपक्ष पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को भी जोर-शोर से उठाने की तैयारी में है। संगरूर उपचुनाव के नतीजे भी इस सत्र के दौरान सदन में राजनीति की दिशा तय करेंगे।
-
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत? -
Opinion Poll: असम में BJP लगा पाएगी हैट्रिक? कौन बनेगा CM? कांग्रेस को कितनी सीटें? आ गया पहना ओपिनियन पोल -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
गौतम गंभीर का बड़ा कबूलनामा? रोहित-कोहली के रिटायरमेंट पर किया सबसे बड़ा खुलासा -
Bengal Election: BJP की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सुवेंदु अधिकारी 2 सीटों से, कौन-कहां से लड़ रहा चुनाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
Adani ने इंडस्ट्री सेक्टर को दी बड़ी राहत, ATGL ने प्राकृतिक गैस की कीमतों में की भारी कटौती -
Rajya Sabha Election 2026: ओडिशा में कांग्रेस के 3 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, विधायकों के बीच हाथापाई -
Gold Rate Today: मिडिल ईस्ट वॉर के बीच सोना फिर 3650 रुपये सस्ता, अब कितने का मिल रहा है 22k-18k गोल्ड रेट












Click it and Unblock the Notifications