मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अस्पताल और स्कूल का किया औचक निरीक्षण

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जनहित के कार्यों में सदैव तत्पर नजर आते हैं। बीते दिनों उन्होंने राज्य के कई अस्पतालों, स्कूल और शिक्षा संस्थान का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में सीएम मान ने कई दिशानिर्देश दिए। मान ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से राज्य में एजुकेशन और हेल्थ सेक्टर में बदलाव को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जा रही है। सीएम मान ने उपमंडल अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कहा कि इस दौरे का उद्देश्य किसी भी तरह की खामियां ढूंढना नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाओं को और बेहतरीन बनाना है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य के लोगों ने पहली बार देखा है कि राज्य का कोई मुख्यमंत्री सरकारी दफ्तरों या अस्पतालों का दौरा कर रहा है। इसका एकमात्र उद्देश्य सूबे की जनता की हित में अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित करना है। हमारा लक्ष्य नागरिक केंद्रित सेवाएं देना है।

Bhagwant Mann

आगे उन्होंने बताया कि पिछले दो सालों स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हेल्थ सेक्टर में कॉलेज लेवल पर बदलाव किया जा है। राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में एडवांस मशीनें और इक्यूप्मेंट लगाए गए हैं। राज्य भर के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। विश्वस्तर की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध है।

भगवंत मान ने प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि कपूरथला, मलेरकोटला, एसएएस नगर (मोहाली), होशियारपुर और संगरूर में बनने वाले मेडिकल कॉलेजों के निर्माण का काम तेजी स चल रहा है। इन मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों का उद्देश्य राज्य को देश में मेडिकल एजुकेशन का सेंटर बनाना है, जिससे पंजाब के लोगों को बहुत लाभ होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+