पंजाब: चेतन सिंह जौरामाजरा ने आप उम्मीदवार बलवीर सिंह के साथ लोकसभा चुनाव पर की चर्चा

Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी ने पंजाब के पटियाला से अपने कैबिनेट मंत्री बलवीर सिंह को मैदान में उतारा है। बलवीर सिंह पटियाला से चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

चुनाव प्रचार अभियान में पंजाब के कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज समाना में सभी ब्लॉक अध्यक्षों, पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों के साथ बैठक की और लोकसभा चुनाव पर चर्चा की।

चेतन सिंह जौरामाजरा ने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर पूरा नेतृत्व बेहद उत्साहित है। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने आप उम्मीदवार बलबीर सिंह को बड़ी जीत का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

बता दें कि आम आदमी पार्टी पंजाब के सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। सभी सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार ने पिछले दो सालों में जितना काम किया है, हम उसी के आधार पर वोट मांग रहे हैं। मुझे उम्मीद है लोग काम के नाम पर वोट देंगे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। वहीं, एक जून को अंतिम यानी सातवें चरण का मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इस बार सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे। देश के अगले प्रधानमंत्री कौन होंगे, इसकी तस्वीर 4 जून को साफ हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- पंजाब: चेतन सिंह जौरामाजरा ने माता रानी से लिए आशीर्वाद, प्रदेशवासियों को दीं दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+