पंजाब: AAP की चुनौती को चन्नी सरकार ने किया स्वीकार, ‘दिल्ली मॉडल’ की तर्ज़ पर की ये पहल

विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुट चुकी हैं। सभी सियासी दल मतदाताओं को लुभाने के लोक लुभावने वादे कर रहे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का अलग ही खेल देखने को मिल रहा है।

चंडीगढ़ 8 दिसंबर 2021। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुट चुकी हैं। सभी सियासी दल मतदाताओं को लुभाने के लोक लुभावने वादे कर रहे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का अलग ही खेल देखने को मिल रहा है। एक तरफ़ आम आदमी पार्टी ने पंजाब की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा। वहीं सीएम चन्नी ने भी आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कही नसीहतें दीं। हाल ही में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी केजरीवाल पर निशाना साधते हुए दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाया था।

पंजाब में 'दिल्ली मॉडल'

पंजाब में 'दिल्ली मॉडल'

पंजाब के चुनावी रण में यह देखने को मिल रहा है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप से पीछे नहीं हट रही है। लेकिन अब एक मामले में आम आदमी पार्टी की तर्ज़ पर (दिल्ली मॉडल) पंजाब कांग्रेस भी शिक्षा व्यवस्था में सूधार करने की पहल कर रही है। जिस तरह से दिल्ली में शिक्षकों को ट्रेनिंग देकर विद्यार्थियों को ट्रेंड किया जाता है। अब उसी तरह पंजाब में विद्यार्थियों की मानसिक क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को पंजाबी भाषा में एप्प के ज़रिए ट्रेनिंग दी जाएगी।

पंजाब भाषा को बढावा देने की पहल

पंजाब भाषा को बढावा देने की पहल

पंजाब भाषा में क्विज़ कंपीटिशनों की ट्रेनिंग देने के पीछे पंजाब सरकार का यह भी मकसद है कि छात्रों की पंजाबी भाषा में रुचि बढ़ सके। सरकारी स्कूलों के छात्रों से पहले शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि विद्यार्थियों में क्विज कंपीटिशनों की रूचि बढ़ाई जा सके। शिक्षकों को यह ट्रेनिंग छात्रों की क्विज़ में रूचि बढाने के साथ-साथ क्विज़ में खेलने के तरीके समझाने के लिए दी जाएगी। जिससे विद्यार्थी कंपीटिशनों के ज़रिये स्कॉलरशिप के भी फ़ायदे हासिल करें। क्विज़ कंपीटिशन की ट्रेनिंग के लिए पंजाब के हर ज़िले में शिक्षकों के बैच के हिसाब से आनलॉइन सेशन किए जाएंगे। जिसके ज़रिए शिक्षक आसानी से ट्रेनिंग ले सकेंगे।

स्कॉलरशिप के लिए विद्यार्थियों को ट्रेनिंग

स्कॉलरशिप के लिए विद्यार्थियों को ट्रेनिंग

अरबिंदु सोसायटी की मदद से पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को एरोस्कॉलर एप्प के इस्तेमाल के लिए जागरूक किया जाएगा। इस एप्प के ज़रिए क्विज़ में भाग लेकर विद्यार्थी स्कॉलरशिप हासिल कर सकेंगे। इसलिए ही सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को ट्रेनिंग देकर विद्यार्थियों को ट्रेंड किए जाने की मुहिम पंजाब सरकार चलाने जा रही है। सरकारी स्कूलों के अध्यापकों को जिलों के हिसाब से ट्रेनिंग दी जाएगी। इसे लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से हर जिले का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 1 घंटे का ऑनलाइन ट्रेनिंग सेशन छह दिनों के लिए किया जाएगा।

विद्यार्थियों को मिलेगा वित्तीय लाभ

विद्यार्थियों को मिलेगा वित्तीय लाभ

एरोस्कॉलर एप्प से जुड़ी सारी जानकारी पंजाबी भाषा में ही मौजूद है। शिक्षकों को ट्रेनिंग दिए जाने के बाद विद्यार्थियों के अध्यापक को एप क्विज के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी जाएगी। ताकि विद्यार्थियों को वित्तीय लाभ भी हासिल हो सके। एससीईआरटी पंजाब डायरेक्टर की तरफ से राज्य भर के जिला शिक्षा अधिकारी सेकंडरी के साथ-साथ स्कूलों के मुखियों को इस ट्रेनिंग का हिस्सा बनने के लिए अपने-अपने स्कूलों के शिक्षकों को भागीदारी सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। ताकि इस ट्रेनिंग का सभी को फ़ायदा मिल सके। यह ट्रेनिंग 10 दिसंबर से 21 मार्च तक ट्रेनिंग सेशन चलेगा ताकि पंजाब सरकारी स्कूलों के बच्चा और उनके अध्यापक को इसकी पूरी तरह से जानकारी मिल सके और सभी इसका फ़ायदा उठा सकें।


ये भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा चुनाव: AAP संयोजक केजरीवाल पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू ने फ़ोडा ट्वीटर बम, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+