Chandigarh School Holiday Extended: चंडीगढ़ में बर्फीली हवाओं और ठंड का कहर, बढ़ाई गई सर्दी की छुट्टियां
Chandigarh School holiday Extended: चंडीगढ़ में इस वक्त कड़ाके की ठंड और धुंध का असर है। पहाड़ों से आनेवाली बर्फीली हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है। सुबह और शाम के समय अगले दो दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सर्दी की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी है। कुछ स्कूलों में 14 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश रहता है। अब फिजिकल क्लास 15 जनवरी से ही शुरू होगी।
छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों की छुट्टियों को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार शहर के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश अब 13 जनवरी 2026 तक बढ़ा दिया गया है।

Chandigarh School Holiday Extended: मकर संक्रांति के बाद खुलेंगे स्कूल
- शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक, अब स्कूल 14 जनवरी 2026 से नियमित रूप से खोले जाएंगे। हालांकि, 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व होने के कारण कुछ स्कूलों में अतिरिक्त अवकाश भी घोषित किया जा सकता है।
- ऐसे में अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने-अपने स्कूल प्रशासन से अंतिम पुष्टि अवश्य कर लें।
- ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों और गैर-बोर्ड कक्षाओं (9वीं और 11वीं) के लिए स्कूल बंद रहेंगे।
- हालात को देखते हुए स्कूल चाहें तो सुबह 9 बजे से ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित कर सकते हैं। इससे पढ़ाई की निरंतरता बनी रहेगी और छात्रों की सुरक्षा से भी समझौता नहीं होगा।
Chandigarh School Holiday: ऑनलाइन मोड में होगी बोर्ड क्लास की कक्षाएं
बोर्ड कक्षाओं (10वीं और 12वीं) के लिए स्कूल खोलने की अनुमति दी गई है, लेकिन समय सीमित कर दिया गया है। इन कक्षाओं के लिए स्कूल का संचालन केवल सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे के बीच ही किया जाएगा। सुबह के समय रहने वाली धुंध और कड़ाके की ठंड को देखते हुए समय में बदलाव किया गया है। हालांकि, निजी स्कूलों को ऑनलाइन क्लास का विकल्प दिया गया है। कई स्कूलों में ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था की गई है।
प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से बाहर न भेजें और मौसम को देखते हुए सभी आवश्यक सावधानियां बरतें। अधिक जानकारी और आधिकारिक अपडेट के लिए Chandigarh Education Department की वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications