चंडीगढ़ BJP अध्यक्ष अरुण सूद ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुये छोड़ी अपनी दावेदारी, जानिए पूरा मामला

चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, नगर निगम चुनाव प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव विनोद श्रीधर तावड़े और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने चुनाव समीति के सदस्यों के साथ दिल्ली में बैठक कर चुनावी रणनीति तैयार की है।

चंडीगढ़, 2 दिसम्बर 2021। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। चुनावी तैयारियों के मद्देनज़र चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने दिल्ली में पार्टी हाईकमान के साथ मंथन कर बुधवार को 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। वहीं अब भारतीय जनता पार्टी ने आज (बृहस्पतिवार) को प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी। पार्टी अब तक कुल 30 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार चुकी है। पार्टी को लेकर काम और बेदाग छवि को आधार प्रत्याशियों का चयन किया गया है। इस बाबत चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, नगर निगम चुनाव प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव विनोद श्रीधर तावड़े और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने चुनाव समीति के सदस्यों के साथ दिल्ली में बैठक कर चुनावी रणनीति तैयार की है।

BJP ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची

BJP ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची

चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने एक बार फिर स्वच्छ छवि और युवा चेहरों को प्रोत्साहित करते हुये अंत में अपनी दावेदारी छोड दी है। अरुण सूद ने बताया कि प्रत्याशियों की पहली सूची में आयु वर्ग, क्षेत्र, समेत सभी पहलूओं को ध्यान में रखकर संतुलित सूची जारी की गई है। इसी तरह दूसरी सूची जारी करने से पहले पार्टी हाईकमान की स्वीकृति के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि चुनाव समीति में राष्ट्रीय महामंत्री तथा नगर निगम चुनावों के प्रभारी विनोद श्रीधर तावड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह के मार्गदर्शन में चैयरमेन प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद, चुनाव सह प्रभारी तथा सांसद इंदु बाला गोस्वामी, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, महामंत्री - चन्द्रशेखर और रामबीर भट्टी, महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुनीता धवन, आशा जसवाल और एससी मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शामिल थे।

नगर नगम चुनाव के लिए BJP तैयार

नगर नगम चुनाव के लिए BJP तैयार

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के अध्यक्ष अरुण सूद ने उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया के बारे में ज़िक्र करते हुए बताया कि हर वार्ड से मंडल के पदाधिकारियों ने उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। इसके बाद जिला अध्यक्षों, महामंत्रियों, पूर्व जिला अध्यक्षों, स्टेट के पदाधिकारियों ने उम्मीदवारों की स्क्रूटनी की है। अरुण सूद ने बताया कि पार्टी ने कई दौर के उम्मीदवारों के सर्वे किया, जिसमें स्थानीय और राष्ट्रीय नेतृत्व भी शामिल थे। सभी सिफारिशों के बाद राष्ट्रीय पार्टी हाईकमान की मंज़ूरी के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि लोकतंत्र और विकास की इस मुहिम को जारी रखने के लिए भाजपा जनता के पास जाकर इस प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहती है।

 चुनावों के लिए संकल्प पत्र

चुनावों के लिए संकल्प पत्र

अरुण सूद ने कहा कि हमारा विज़न है कि अगले 5 सालों में चंडीगढ़ को न सिर्फ़ देश का नंबर 1 शहर बनाएं बल्कि इसे एक विश्व स्तर का शहर बनाएं। इसी का रोडमैप बनाने के लिए लिए प्रदेश भाजपा द्वारा चंडीगढ़ का सबसे बड़ा जन भागीदारी अभियान "आपका चंडीगढ़, आपका सुझाव" अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत चंडीगढ़ के सभी लोगों को अपने सुझावों/आकांक्षाओं को भाजपा के साथ साझा करने के लिए आमंत्रित एवं प्रोत्साहित किया जाएगा| इन सभी सुझावों व आकांक्षाओं के आधार पर भाजपा 2021 नगर निगम चुनावों के लिए विज़न डॉक्यूमेंट (संकल्प पत्र) तैयार कर रही है।


ये भी पढ़ें: पंजाब:4 दिसम्बर पर टिकी सियासी दलों की निगाहें, जानिए चुनावी ऐतबार से क्यों महत्वपूर्ण माना जा रहा ये दिन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+