पंजाब: ईडी-सीबीआई को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही केंद्र सरकार, सीएम मान का बीजेपी पर बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हो रही कार्रवाई पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि ईडी केवल पंजाब, दिल्ली, बंगाल, केरल, तमिलनाडु और झारखंड के मुख्यमंत्रियों को ही क्यों परेशान करती है? गुजरात, यूपी, राजस्थान और जहां भी बीजेपी की सरकार है, वहां ईडी और सीबीआई नहीं जाती है?

-

सीएम भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी सरकार गैर बीजेपी सरकार को परेशान करती है। लेकिन जहां भी उनकी अपनी सरकार है वहां, कुछ नहीं। बस ये विपक्ष को खत्म करना चाहती है।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब इस बार भी हीरो बनेगा। इस बार 13-0 सीटों से हम जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आमदी पार्टी की सुनामी आ गई है। विपक्ष इस बार सुनामी में उड़ जाएगा। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। अभी सात चरणों का मतदान बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। पंजाब में इस बार 1 जून को वोटिंग होगी। भगवंत मान सरकार ने सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: 'हमारी पार्टी में हाईकमान कल्चर नहीं, एक परिवार की तरह करते हैं काम', बोले सीएम भगवंत मान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+