पंजाब में लोक इंसाफ पार्टी के मुखिया सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ रेप के मामले में केस दर्ज

चंडीगढ़, जुलाई 12। पंजाब में लोक इंसाफ पार्टी के मुखिया और आत्मानगर सीट से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ रेप के एक मामले में केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, सिमरजीत सिंह के खिलाफ IPC की धारा 376, 354, 354A, 506, और 120B के तहत केस दर्ज किया गया है। इस FIR में सिमरजीत सिंह के अलावा 6 लोगों का नाम और हैं।

Simarjit singh

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अकाली दल का प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक, लुधियाना कोर्ट के आदेश पर लुधियाना के एक थाने में ये केस दर्ज किया गया है। सोमवार को इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शिरोमणी अकाली दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर प्रदर्शन भी किया। इसके अलावा अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने फिरोजपुर रोड को भी जाम कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि लुधियाना के ईश्वर नगर की रहने वाली 44 साल की महिला ने 5 महीने पहले सिमरजीत सिंह बैंस पर रेप के आरोप लगाए थे। पीड़ित महिला पिछले कई महीनों से इंसाफ के लिए अदालत के दरवाजे खटखटा रही थी। पुलिस ने महिला की शिकायत तक दर्ज नहीं की थी। आखिर में अदालत ने लुधियाना पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश जारी किया। महिला ने बैंस पर बलात्कार के आरोप लगाए थे। साथ ही धमकाने का भी आरोप लगाया। वहीं जब महिला ने पुलिस से शिकायत की तो उसके दोनों बेटों को भी परेशान किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+