कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया आखिर क्यों उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन किया, आप को लेकर कही ये बात
चंडीगढ़, 11 फरवरी। कांग्रेस से अलग होने के बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए चुनौती काफी मुश्किल हो गई है। कांग्रेस से अलग होकर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अलग पार्टी बनाई और वह पंजाब के चुनावी मैदान मे हैं। सत्ता में वापसी के लिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर खुलकर बात की है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मुझे लोगों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। बीती रात मुझे लग रहा था कि लोग स्टेज तोड़ देग। इसके साथ ही अमरिंदर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अंदर ही अंदर लहर है। इसके लिए उज्जवला स्कीम, फ्री में राशन वितरण और अन्य सब्सिडी अहम हैं। हर गरीब को प्रति माह तकरीबन 2000 रुपए मिल रहे हैं। लोग अक्सर मेरी बेटी से कहते हैं कि वोट मोदी को ही डालेंगे। मैंने भी गरीबों के लिए बहुत कुछ किया है, लाल डोरा और बसेरा प्रोजेक्ट के तहत मैंने बतौर मुख्यमंत्री प्रदेश के गरीबों के लिए काफी कुछ किया। मैंने लोगों को 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा दिया, जिसके चलते लोगों को प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करने की आजादी मिली।

आखिर अमरिंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को क्यों चुना इस सवाल के जवाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन पंजाब के लिए अच्छा है। हम बिना राष्ट्रीय दल के काम नहीं कर सकते हैं, बिना केंद्र के फंड के हमारे पास सैलरी देने के लिए भी पैसे नहीं होंगे, भाजपा मेरे साथ काफी अच्छी रही है। मेरी उनसे कोई दिक्कत नहीं रही है। पंजाब के इंचार्ज मंत्री गजेंद्र शेखावत, हर चीज के लिए उपलब्ध रहते हैं। जब मैं 1980 में कांग्रेस से सांसद बना था तो मेरी मां भाजपा से राज्यसभा सांसद थीं।
Recommended Video
इसे भी पढ़ें- कैराना में बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में पड़ी मिलीं ईवीएम, सपा प्रत्याशी नाहिद की बहन इकरा मौके पर
वहीं आम आदमी पार्टी के बारे में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मुझे अभी भी नहीं पता है कि यह एक राजनीतिक दल है या कोई आंदोलन। मुझे पता है कि लोग कह रहे हैं कि वह पारंपरिक पार्टियों में बदलाव चाहते हैं, लेकिन लोगों ने पिछली बार भी यही कहा था। चुनावी रणनीतिकारों ने कहा था कि आप को 100 से अधिक सीटें मिलेगी लेकिन उन्हें सिर्फ 20 सीटें ही मिली। मुझे नहीं लगता है कि वह इस बार कुछ बेहतर कर सकतके हैं। संयुक्त समाज मंच किसानों की पार्टी है और वह आप को नुकसन पहुंचाएगी। देखने वाली बात यह है कि डेरा सच्चा के लोग कहां जाते हैं, उनके साथ भी कई छोटे किसान हैं।
केंद्र सरकार के पास सभी फंड को लेकर अमरिंदर सिंह ने कहा कि संविधान में संघीय व्यवस्था है, लेकिन हर चीज का केंद्रीकरण हो गया है। भारत सरकार ने हमारी सारी ताकत ले ली हैं। भाजपा तो अभी आई है, सभी केंद्रीकरण कांग्रेस सरकार के दौरान हुआ था। जीएसटी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की दिमाग की उपज थी। लेकिन इसका बंटवारा बराबरी से नहीं होता है। अगर चरणजीत सिंह चन्नी प्रदेश के फिर से मुख्यमंत्री बनते हैं तो क्या मोदी सरकार उनके साथ अलग बर्ताव करेगी, इपर अमरिंदर सिंह ने कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता है। जब हम विपक्ष में थे, मनमोहन सिंह अकाली को सबकुछ दे रहे थे, मैने उनसे कहा था कि आप क्या कर रहे हैं, वो हमारे विरोधी हैं, उन्होंने कहा, जब मैं कुर्सी पर हूं, मैं भारत का प्रधानमंत्री हूं।












Click it and Unblock the Notifications