कैराना में बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में पड़ी मिलीं ईवीएम, सपा प्रत्याशी नाहिद की बहन इकरा मौके पर

नई दिल्ली, 11 फरवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद कैराना में कुछ ईवीएम मशीन मिलने का मामला सामने आया है। शामली जिले की कैराना विधानसभा में समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों ने बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ी में ईवीएम मिलने का दावा किया। जिसके बाद कैराना से विधायक और सपा प्रत्याशी नाहिद हसन की बहन इकरा मौके पर पहुंच गई। इसके बाद एसडीएम, प्रशासन के दूसरे लोग भी पहुंच गए। गुरुवार देर रात एक गाड़ी से ये ईवीएम मिली हैं।

शामली-पानीपत हाईवे पर खड़ी थी कार

शामली-पानीपत हाईवे पर खड़ी थी कार

शामली-पानीपत हाईवे पर खड़ी जिस कार से ईवीएम मशीन मिली उस पर कैराना निर्वाचन क्षेत्र के जोनल मजिस्ट्रेट का स्टीकर चिपका हुआ था। बाद में ईवीएम को जिला मजिस्ट्रेट के सामने खोला गया, जिन्होंने स्वीकार किया कि यह चुनाव सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। अफसरों ने मामले में जांच की बात कही है। वहीं सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा के लोग गड़बड़ी कर चुनाव को प्रभावित करना चाहते हैं।

कैराना लगातार चर्चा में

कैराना विधानसभा हाल के दिनों में लगातार चर्चा में रही है। यहां भाजपा के बड़े नेताओं ने कई सभाएं की हैं। जिसमें गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल है। कैराना में सपा के नाहिद हसन और भाजपा की मृगांका सिंह के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। नाहिद हसन के जेल में होने की वजह से उनकी बहन इकरा चुनाव प्रचार संभाल रही हैं। बता दें कि कैराना में 75 फीसदी मतदान हुआ है।

पढ़ें- UP Election: पहले चरण की 58 सीटों पर मतदान खत्म, पड़े इतनी फीसदी वोट

 पहले चरण में 58 सीटों पर पड़े हैं वोट

पहले चरण में 58 सीटों पर पड़े हैं वोट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 10 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई है। इस चरण में कुल 60.17 फीसदी मतदान हुआ है। इस चरण में शामली, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जिलों में मतदान हुआ है। इस चरण में मुख्य मुकाबला, भाजपा, सपा-रालोद, बसपा और कांग्रेस के बीच रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+