पीएम मोदी की सुरक्षा में खलल पड़ने पर कैप्टन अमरिंदर ने चन्नी और सिद्धू को बताया कंफ्यूजड

पंजाब। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में आई कमी को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को कहा कि वो लोग बहुत कन्फ्यूज हैं। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि चन्नी, रंधावा और सिद्धू भ्रमित लोगों की तरह काम कर रहे हैं, जिन्हें पता नहीं है कि अपना काम कैसे करना है और अपने कर्तव्यों का पालन कैसे करना है।

captain amrinder singh said channi and navjot singh siddhu confused

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जिम्मेदारी नहीं लेने और इसे अपने कनिष्ठों को सौंपने के लिए सीएम चन्नी की आलोचना की। साथ ही इसे कायरता और सच्चा नेतृत्व नहीं बताया। अमरिंदर सिंह ने कहा कि सुबह वह कुछ कहते हैं और जांच का आदेश देते हैं और शाम तक वह सीधे इनकार करते हैं कि कुछ भी नहीं हुआ है।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने उपमुख्यमंत्री रंधावा, जिनके पास गृह विभाग भी है, पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को प्रधानमंत्री के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि डिप्टी सीएम इस तथ्य से बेखबर हैं कि प्रधान मंत्री पंजाब में थे और यह पंजाब सरकार का कर्तव्य था कि वह हर तरह की सुरक्षा प्रदान करे।

अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस नेताओं को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की बात सुनने की सलाह दी जिन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की जांच करने और जिम्मेदारी तय करने को कहा है। साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अब, मुझे लगता है, आप कहेंगे, सोनिया गांधी भी प्रधानमंत्री मोदी का पक्ष लेने की कोशिश कर रही हैं, सिंह ने कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+